script2022 के चुनाव की घोषणा होते ही थानों पर बनेगी वाॅच लिस्ट, अपराधियों के दर्ज होंगे नाम पते | 2022 elections are announced, a watch list will be made at the police | Patrika News

2022 के चुनाव की घोषणा होते ही थानों पर बनेगी वाॅच लिस्ट, अपराधियों के दर्ज होंगे नाम पते

locationरायबरेलीPublished: Jan 26, 2022 12:11:51 am

Submitted by:

Madhav Singh

एसपी श्लोक कुमार ने नया तरीका जिले के 19 थानेदारों को निर्देश देकर थानों पर वाॅच लिस्ट बनाए जाने के निर्देश दिए है। इस लिस्ट में थाने के टाॅपटेन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर और उस क्षेत्र के उन लोगों के नाम शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए है,जिनसे चुनाव प्रभावित करने की आशंका है। वह लोग जो अपने चहेते को वोट दिलाने के लिए वोटरोंको धमकाने का काम कर सकते है।

2022 के चुनाव की घोषणा होते ही थानों पर बनेगी वाॅच लिस्ट, अपराधियों के दर्ज होंगे नाम पते

2022 के चुनाव की घोषणा होते ही थानों पर बनेगी वाॅच लिस्ट, अपराधियों के दर्ज होंगे नाम पते

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. 2022 के विधानसभा चुनाव को सकुशल कराने के लिए थानों पर वाॅच लिस्ट बनाई जाने की बात कह जा रही है। इस लिस्ट में संबंधित थाने के आरोपियों के अलावा मतदान में गड़बड़ी करने वालों के नाम व पते दर्ज होंगे। इन सभी की चुनाव संपन्न होने तक निगरानी की जायेगी। यदि कहीं पर किसी वोटर को किसी के पक्ष में धमकाया य फिर चुनाव को प्रभावित करने करने की कोशिश की जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
2022 के चुनाव की घोषणा होते ही थानों पर बनेगी वाॅच लिस्ट

जिले की छह विधानसभा सीटों पर जिसमें सदर, हरचंदपुर, उंचाहार, सरेनी, सलोन और बछरावां विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सलोन विधानसभा सीट पर 27 फरवरी, जबकि अन्य विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिक फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी श्लोक कुमार ने नया तरीका जिले के 19 थानेदारों को निर्देश देकर थानों पर वाॅच लिस्ट बनाए जाने के निर्देश दिए है। इस लिस्ट में थाने के टाॅपटेन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर और उस क्षेत्र के उन लोगों के नाम शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए है,जिनसे चुनाव प्रभावित करने की आशंका है। वह लोग जो अपने चहेते को वोट दिलाने के लिए वोटरोंको धमकाने का काम कर सकते है। कोतवाल इन सभी की लिस्ट अपने सिपाहियों के साथ बनाने में लग गए है। एसपी के निर्देश मिलते ही थानेदार वाच लिस्ट बनाने का काम शुरु कर दिया है।
जेल में पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार 102 है हिस्ट्रीशीटर

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक जिले में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 1508 है। इसमें से 102 अपराधी चिह्नित किए गए है। इन सभी के नाम वाॅच लिस्ट में दर्ज करके उनकी निगरानी करने के लिए कहा गया है, ताकि चुनाव सकुशल कराया जा सके।
जिले के पुलिस अधिक्षक श्लोक कुमार ने बताया

जिले में हो रहे विधानसभा के चुनाव में पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी सकुशल चुनाव कराने की। सभी थानों पर वाॅच लिस्ट बनाने के निर्देश दे दिए गए है। इस लिस्ट में क्षेत्र के अपराधियों और उन लोगों के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनसे मतदान प्रभावित करने की आशंका है। यदि किसी ने भी चुनाव में माहौल खराब किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो