scriptराहुल गांधी को बताया अर्जुन और जनेऊधारी पंडित | Arjun and Jnanewari Pundit told Rahul Gandhi hindi news | Patrika News

राहुल गांधी को बताया अर्जुन और जनेऊधारी पंडित

locationरायबरेलीPublished: Dec 15, 2017 08:54:30 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अमेठी में सियासी सक्रियता के बीच पोस्टर वार भी बढ़ा है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

रायबरेली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अमेठी में सियासी सक्रियता के बीच पोस्टर वार भी बढ़ा है। राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अमेठी-रायबरेली के कार्यकर्ता इतने ज्यादा उत्साहित हैं कि उन्होंने राहुल गांधी को युगपुरुष तक की संज्ञा दे डाली। कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी युग पुरुषÓ लिखे पोस्टर पूरे जिले में चस्पा कर रखा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी को अर्जुन के अवतार बताने वाले पोस्टर कई जगह लगाए गए हैं। इसमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में भी दर्शाया गया है। पोस्टर में संयोजक के रूप में युवा कांग्रेस नेता इरफान मेहदी का नाम है।
पगड़ी बांधे राहुल के साथ सोनिया और प्रियंका भी

जिले के तिलोई में राहुल गांधी के अर्जुन अवतार व युगपुरुष वाले पोस्टर लगे हैं, जिसमें पगड़ी बांधे राहुल के साथ उनकी मां सोनिया गांधी व बहन प्रियंका गांधी की भी फोटो छपी हुई है। इतना ही नहीं, पोस्टर में राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री भइया पंडित राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई का संदेश लिखा हुआ है। पोस्टर की एक ओर तिलोई विधान सभा के को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह सिसोदिया और दूसरी ओर तिलोई के ही युवा नेता अभिषेक बाजपेयी की तस्वीर छपी हुई है।
जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी लिखा है

इसके अलावा एक और पोस्टर अभिषेक बाजपेयी व गोपीचंद्र बाजपेयी द्वारा लगाया गया है, जिसमें भगवान शिव और परशुराम के साथ ही राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी , सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी हुई है। इतना ही नहीं, पोस्टर में राहुल गांधी को शिवभक्त भगवान परशुराम के वंशज जनेऊधारी पंडित राहुल गांधी लिखा गया है। पोस्टर में प्रमोद तिवारी की भी तस्वीर है। साथ ही गोपीचंद्र बाजपेयी और अभिषेक बाजपेयी के नाम के साथ उनकी भी फोटो छपी हुई है।
पोस्टर लगाने वाले अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को विष्णु अवतार में दिखाया जा सकता है तो हम राहुल गांधी को अर्जुन अवतार में क्यों नहीं दिखा सकते। मालूम हो कि रायबरेली और अमेठी इंदिरा-नेहरू और गांधी परिवार की कर्मस्थली के रूप में जानी पहचानी जाती है। समझा जाता है कि यहां के विकास में उनका योगदान भी लोगों को महसूस होता है। गांधी परिवार के लोग रायबरेली-अमेठी से चुनाव लड़कर लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। रायबरेली से फिलहाल सोनिया गांधी सांसद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो