scriptरायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 1 करोड़ 21 लाख रुपए किये दान | Ayodhya Ram Mandir MLC Dinesh Pratap Singh donated Rs 1 crore 21 lakh | Patrika News

रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 1 करोड़ 21 लाख रुपए किये दान

locationरायबरेलीPublished: Mar 01, 2021 09:06:55 pm

Submitted by:

Madhav Singh

रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख की धनराशि राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को समर्पित की

रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 1 करोड़ 21 लाख रुपए किये दान

रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 1 करोड़ 21 लाख रुपए किये दान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. आज जिले के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को दान सौंपने के लिए एक भव्य आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया था.राशि को सौपने में अपने कांग्रेसी विधायक भाई राकेश सिंह के साथ मिलकर आज रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख की धनराशि राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को समर्पित की।
अयोध्या राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 1 करोड़ 21 लाख रुपए किये दान

राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण ट्रस्ट की ओर से 15 जनवरी से निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय ने रायबरेली के तेजगाव के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह से इस अभियान की शुरूआत की थी। उसके बाद से लगातार लोग राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए धनराशि समर्पित करने के लिये आगे आ रहे है। ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय लगातार रायबरेली पहुँच कर मन्दिर निर्माण के लिए समर्पण धनराशि एकत्र कर रहे है। आज राम मन्दिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय शहर के फिरोज गाँधी मोहल्ले स्थिति एमएलसी दिनेश सिंह के आवास पंचवटी पहुँचे, जहाँ एमएलसी दिनेश सिंह ने अपने कांग्रेस विधायक भाई राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने संतो की मौजूदगी में राम मंदिर निर्माण के लिए 1करोड़ 21 लाख रुपये सौंपे।
जितनी राजसत्ता जिम्मेदार है उससे ज्यादा हमारी जिम्मेदारी

रायबरेली पहुँचे राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चल रही तैयारियां से सबको रूबरू करवाया साथ ही बताया कि समाज की सुरक्षा के लिए जितनी राजसत्ता जिम्मेदार है उससे ज्यादा हमारी जिम्मेदारी है कि हम जागरूक रहे। अयोध्या में बन रहे राम मन्दिर निर्माण से लोग राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा ले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो