रायबरेली

रायबरेली में Bank मैनेजर की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखा विकलांग व्यक्ति..

उत्तर परदेस के वीवीआईपी क्षेत्र कहा जाने वाला रायबरेली भी इस समय सुरक्षित नहीं दिख रहा है। यहाँ एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर छानबीन शुरू कर दी है।

रायबरेलीJan 12, 2022 / 03:35 pm

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल क्षेत्र के श्याम नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का पता बुधवार की सुबह तब चला जब उसका शव मिला। कानपुर के भवानी नगर निवासी जय प्रकाश पाल बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर तैनात थे।
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी कार से श्याम नगर लौटे, जहां वह किराए पर रह रहते थे। कार से उतरते ही उन पर फायरिंग कर दी गई।

मैनेजर पीठ के बल जमीन पर गिरे तो हमलावर ने उनके सीने में पांच गोलियां मारी। गोलीबारी के बावजूद, अन्य निवासियों में से किसी ने भी रात में गोलियों की आवाज नहीं सुनी। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस को मौके से गोली के पांच खोल मिले हैं। पाल के घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना से ठीक पहले एक लंगड़ा आदमी आता दिख रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
इस घटना के बाद से ही सनसनी फैल गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में चल रहे भ्रष्टाचार और गुंडों के खिलाफ सरकार के अभियान पर उंगली उठने लगी है। हालांकि पुलिस इसे लूट की घटना के साथ आपसी रंजिश जैसे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। जबकि इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर बैंक संघ भी कार्यवाई और अन्य लोगों की सुरक्षा की मांग तेज कर रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.