scriptभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के गढ़ में बोला, 2019 में रायबरेली और अमेठी की सीट पर भाजपा का कब्जा होगा | BJP state speaker speaks in Congress bastion, Rae Bareli and Amethi se | Patrika News
रायबरेली

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के गढ़ में बोला, 2019 में रायबरेली और अमेठी की सीट पर भाजपा का कब्जा होगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के गढ़ में बोला हमला, 2019 में रायबरेली और अमेठी की सीट पर भाजपा का कब्जा होगा

रायबरेलीMar 25, 2019 / 09:21 am

Madhav Singh

 2019 में रायबरेली और अमेठी की सीट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के गढ़ में बोला, 2019 में रायबरेली और अमेठी की सीट पर भाजपा का कब्जा होगा

रायबरेली . लोकसभा की चुनावी सरगर्मी के नजारे धीरे धीरे मंचो पर नजर आते देखे जा सकते है। विभिन्न पार्टी के दिग्गज नेता वोटरों को रिझाने के लिए जनसभा के माध्यम से तो कही रोड शो करते नजर आ रहे है। इसी क्रम में भाजपा लगातार कांग्रेस के किले को घेराबन्दी करते नजर आ रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी शंखनाद करते हुए रायबरेली जिले के राजकीय मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होने कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार पर तीखे वार करते नजर आये।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के गढ़ में बोला हमला, 2019 में रायबरेली और अमेठी की सीट पर भाजपा का कब्जा होगा


राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सम्मेलन में जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डे़य ने रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगा। भाजपा पार्टी में ऊपरी स्तर पर जो मामला चल रहा था वह कुछ भी नही है यह सिर्फ अफवाह है। उन्होने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी डटकर खड़ी हुईं तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर से दक्षिण पलायन करने पर मजबूर हो गए है। रायबरेली में भी पार्टी मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद सोनिया गांधी को भी पलायन करना पड़ेगा। उन्होने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर भी लोगों से भाजपा को जिताने का आह्वान किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोवर्धन दास झड़पिया ने कहा कि 70 साल में रायबरेली का विकास गांधी परिवार नहीं कर पाया।

Home / Raebareli / भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के गढ़ में बोला, 2019 में रायबरेली और अमेठी की सीट पर भाजपा का कब्जा होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो