scriptकांग्रेस के गढ़ में पहली बार प्रियंका व सीएम योगी ने एक ही समय पर किया बड़ा ऐलान, मचा हड़कंप | CM yogi big attack on congress in Priyanka presence | Patrika News

कांग्रेस के गढ़ में पहली बार प्रियंका व सीएम योगी ने एक ही समय पर किया बड़ा ऐलान, मचा हड़कंप

locationरायबरेलीPublished: Aug 27, 2019 05:46:11 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा व सीएम योगी की मौजूदगी पर राजनीतिज्ञों की निगाहें टिकी रहीं।

CM yogi priyanka

CM yogi

रायबरेली. कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा व सीएम योगी की मौजूदगी पर राजनीतिज्ञों की निगाहें टिकी रहीं। सीएम योगी जहां अमेठी के बाद रायबरेली में भी भाजपा का परचम लहराने की कोशिश में जुट गए हैं, तो वहीं प्रियंका गांधी उनके प्रभाव को निष्क्रिय करती दिख रही हैं। दोनों ही मंगलवार को रायबरेली में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। हालांकि इस दौरान दोनों का आमना-सामना तो नहीं हुआ, लेकिन एक-दूसरे की पार्टी पर निशाना जरूर साधा। जहां प्रियंका ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से भेंट कर उनके पिता व पांच बार के सदर विधायक रहे विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राना बेनी माधव की प्रतिमा व शहीद चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर इशारों-इशारों में निशाना साधा। उधर प्रियंका गांधी रेलवे फैक्ट्री कोच के निगमीकरण के विरोध में रेल कर्मचारियों के साथ धरने में शामिल हुईं और भाजपा पर बड़े आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग के ऐलान के बाद यूपी की बाकी 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आई बहुत बड़ी खबर

सीएम योगी ने अमर शहीद राना को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर साधा निशाना-
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राणा बेनी माधव बक्श सिंह समिति के निमंत्रण पर सीएम योगी रायबरेली के नेहरू नगर में ऑडिटोरियम में आयोजित भाव समर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने राना बेनी माधव की प्रतिमा व शहीद चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी सभागार में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत एक देश है, यहां एक ही संविधान चलेगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पर आगे बढ़ रहा है हमारा देश। सीएम योगी ने आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रेस पर इशारों-इशारों में निशाना साधा और कहा कि आपके परिवार के पाप को कब तक देश झेलेगा। इस दौरान सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। सीएम योगी ने परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीद हुए परिवार के लोगों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि शहीद जवान के नाम से स्मारक और संस्था का निर्माण कराया जायेगा।
ये भी पढ़ें- उपचुनाव को लेकर अखिलेश का इस पार्टी से गठबंधन तय, इतनी सीटों पर होगी डील, मुलायम हुए सक्रिय, हुआ ऐलान

CM yogi
मुख्यमंत्री को भेंट किया गया 18वीं सदी का सिक्का
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रायबरेली दौरे के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने उन्हें 18वीं सदी का एक सिक्का भी भेंट किया गया। यह अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 1818 में चलने वाले सिक्का था। सिक्के में एक तरफ वर्ष 1818 के साथ अंग्रेजी शब्दों में ईस्ट इंडिया कंपनी लिखा है। उसी के मध्य में अंग्रेजी में ही यूकेएल वन आना (एक आना) लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता समेत हनुमान का चित्र बना है।
भगवा हुईं अस्पताल की चादरें-
वहीं इस बीच, मुख्यमंत्री के रायबरेली दौरे के दौरान जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण की संभावनाओं के बीच वार्डों में मरीज की बेड पर भगवा धारियों वाली बेडशीट (चादर) बिछाई गईं। मरीजों की सफेद बेडशीट हटाकर भगवा रंग की धारियों वाली बेडशीट बिछाए जाना चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि इस सवाल पर रायबरेली के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। प्रतिदिन चादरें बदलती रहें, इसलिए कलर कोडिंग की गई है। हालांकि वहां के लोगों का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ है जब भगवा रंग की चादर का इस्तेमाल अस्पताल में किया गया है।
priyanka gandhi
प्रियंका ने अदिति सिंह को बंधाया ढांढस-

प्रियंका गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से सीधा पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के गांव पहुंची। जहां पर विधायक अदिति सिंह से भेंट कर उनके पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक व्यकत किया और परिवार के साथ दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। प्रियंका वाड्रा ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा और कहा कि हम सब आपके साथ हैं। पूर्व विधायक की बेटी व मौजूदा सदर विधायक अदिति सिंह से उन्होंने करीब 30 मिनट बातचीत की। उसके बाद वे वहां से भुएमऊ गेस्ट हाउस चली गईँ, जहां उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके उपरांत वह आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री लालगंज, ऐहार पहुंची। जहां वह रेलकोच के बाहर निगमीकरण के विरोध में फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक आधार की वजह से इस फैक्ट्री का निगमीकरण किया जा रहा है।
priyanka gandhi
उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा निगमीकरण-
उन्होंने कर्मचारियों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि मैं इस संघर्ष में आपके साथ हूं। आप जब बुलाएंगे मैं आपके साथ कड़ी रहूंगी। ये प्रोजेक्ट सोनिया गांधी का है। उनकी बेटी होने के नाते मैं कह सकती हूं कि इसके शुरू होने से उन्हें कितनी ख़ुशी मिली थी। उन्होंने कहा कि 2006 में सोनिया गांधी के संघर्ष में आपने साथ दिया। उस दौरान प्रदेश सरकार ने जमीन देने से मना किया तो यहां की जनता के साथ उन्होंने संघर्ष किया। यह फ़ैक्ट्री रोजगार देने के लिए बनाई। आज यह फ़ैक्ट्री फायदे में चलती है। अपनी क्षमता से ज्यादा उत्पादन करती है लेकिन इसके बाद भी निगमीकरण किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि निगमीकरण इसलिए किया जा रहा है ताकि यह फ़ैक्ट्री वह अपने उद्योगपति मित्रों को दे सके। कुछ समय बाद प्रियंका गांधी का रेलकोच फैक्ट्री में चल रहा धरना खत्म हो गया इसके बाद वहरेलकोच फ़ैक्ट्री से भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो