scriptरायबरेली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने 2022 के विधानसभा के चुनाव पर दिया बड़ा बयान | Congress district president Pankaj Tiwari gave a big statement on the | Patrika News
रायबरेली

रायबरेली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने 2022 के विधानसभा के चुनाव पर दिया बड़ा बयान

रायबरेली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने 2022 के विधानसभा के चुनाव पर दिया बड़ा बयान

रायबरेलीNov 23, 2021 / 10:44 pm

Madhav Singh

रायबरेली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने 2022 के विधानसभा के चुनाव पर दिया बड़ा बयान

रायबरेली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने 2022 के विधानसभा के चुनाव पर दिया बड़ा बयान

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने मुद्दों को लेकर आम जनता के सामने पहुंचने लगी हैं। अपने पार्टी के किए गए कार्यों को जनता को यह बताने की कोशिश करती नजर आ रही है कि हमारे कार्यकाल में विकास की कई योजनाएं लागू की गई थी और धरातल पर वह पूरी की गई थी। कांग्रेस की सांसद लगातार जिले में सांसद निधि से सड़कें, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी लगातार ध्यान देती रही है और उनके किए गए कार्यों को आज रायबरेली में देखने को मिल रहे है।
रायबरेली में कांग्रेस पार्टी ने किए थे यह बड़े कार्य

कांग्रेस पार्टी भी लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर आम जनता तक पहुंच रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में लगातार अपने चुनाव मुद्दों को लेकर जनसभाएं करती नजर आ रही हैं।जनता को ऐसे मुद्दे बता रही है जो काफी अलग है। उनका कहना है कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में बनती है तो वह इन सभी मुद्दों को लागू करेंगी। जबकि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में काफी वर्षों से अपने पैर नहीं जमा पा रही है। अगर रायबरेली की बात की जाए तो 2017 में यहां पर कांग्रेस के दो विधायक ही अपना परचम लहराए पाए थे एक कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह दूसरे हरचंदपुर विधानसभा के राकेश सिंह।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी अपनी पार्टी के लिए जगह-जगह पार्टी के दिए गए मुद्दों को आम जनता तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार कई यात्राएं भी निकाल रही है जो गांव से लेकर शहर में निकाली जा रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक मैसेज पास हुआ था जो युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोड़ने की बात कही गई थी ।अभी सदस्यता दिलाने की लगातार कोशिश की जा रही है ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात की जा रही है।
2022 के विधानसभा चुनाव में

2022 के विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा और समाजवादी पार्टी अपना परचम लहराने की कोशिश कर रही है और यह भी बताने की कोशिश कर रही है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 6 विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी। जबकि भाजपा की बात कहें तो उनका कहना अभी जिले में 3 सीटों पर हमार कब्जा है 2022 के चुनाव में हम छह विधानसभाओं पर भी कब्जा करके दिखाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो