scriptएक्टिव मोड में आईं अदिति सिंह, घर-घर जा कर लिया सबका हाल | congress mla aditi singh latest news in hindi | Patrika News

एक्टिव मोड में आईं अदिति सिंह, घर-घर जा कर लिया सबका हाल

locationरायबरेलीPublished: Sep 04, 2018 12:29:32 pm

सदर विधायक अदिति सिंह ने आम जनता की जनसमस्याओं का निस्तारण करने के लिये गांव शहर में लोगों के घरों में जाकर बात की एवं चैपाल भी लगाई।

raebareli

एक्टिव मोड में आईं अदिति सिंह, घर-घर जा कर लिया सबका हाल

रायबरेली. जिले की सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा आज आम जनता की जनसमस्याओं का निस्तारण करने के लिये गांव गांव व शहर में लोगों के घरों में जाकर बात की एवं चैपाल भी लगाई। इसके साथ ही एक गरीब परिवार का कच्चा मकान ढहने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई थी उसको सहायता राशि उनके परिवार को दी। इसके साथ जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।

 

raebareli

रायबरेली जिले की सदर विधायक अदिति सिंह अपने विधानसभा में लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें निस्तारण करने के लिये लोगों के गांव गांव जाकर और उनके घरों में बैठकर उनकी समस्याओं को परिवार की तरह सुनने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि जनता हमारे लिये पहली प्राथमिकता है क्योंकि उन्होंने हमकों अपना नेता बनाया है और नेता का काम होता है अपनी जनता का देखभाल करना और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनना और उसकों किसी तरह भी हो उसकों निस्तारण करने की कोशिश करनी चाहिये। तभी आपको आपकी जनता सम्मान और एक अच्छा नेता समझेगी। यही बात इनके पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह में भी है। वह गरीबों के लिये सबसे पहले न्याय करने और उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिये सरकार और प्रशासन से न्याय की बात करते नजर आते हैं। वह विधायक पद से जरुर अलग हुयें है लेकिन जनता से आज भी काफी लगाव है। आज यही बात उनकी बेटी अदिति सिंह में भी देखी जा रही है।

 

raebareli

सदर विधायक अदिति सिंह ने आज राही विकास खण्ड के ग्राम राही, पूरे केशव, दोहरी, रामपुर बघेल एवं चकपचखरा में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व जनता के बीच पहुंचकर चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मौजूद ग्रामीणों से सीधे रूबरू होते हुए जनसमस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारित किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता के सुख और दुःख में सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का वादा किया। उनके इस नेक कार्य की मौजूद ग्रामीण वासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

 

सदर विधायक अदिति सिंह के करकमलों से रवीवार को जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में अमूल्य योगदान देने के लिये नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, रायबरेली के तत्वाधान में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी वरिष्ट चिकित्सकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की।


दीवार ढ़हने से हुई मासूम बालिका की मौत पर परिवार को दी राहत राशि

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह राही विकास खण्ड के ग्रामसभा के उदरेहटी गांव में शुक्रवार को बारिश से कच्ची दीवार ढ़हने से एक मासूम बालिका की मौत हो गयी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर विधायक अदिति सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सात्वना प्रदान की। मासूम के पिता अमृतलाल को सदर विधायक द्वारा 20 हजार रूपये की नकद आर्थिक मदद भी प्रदान की गयी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो