scriptकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल | Congress national general secretary Priyanka Gandhi may be involved i | Patrika News

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल

locationरायबरेलीPublished: Jan 14, 2021 05:37:26 pm

Submitted by:

Madhav Singh

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल
पंचायती चुनाव और आने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव पर होगी चर्चा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल

रायबरेली . पंचायती चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने धरातल पर अपने पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों को गांव में जनता के द्वार तक पहुंचने की तैयारियों को लेकर बैठकों की शुरुआत कर दी है, साथ ही पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने मुद्दे और योजनाओं को आम जनता तक बताने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नए साल की शुरुआत होते ही पहले महीने में ही रायबरेली का दौरा करने की बात पार्टी कार्यालय से बताई जा रही है। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के इस संभावित दौरे को लेकर पार्टी के स्थानीय संगठन की तैयारियों की शुरुआत हो रही है।
प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि जिले में कांग्रेस के संगठन (सृजन) अभियान 16 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक कार्यक्रम चलेगा। जिसमे जिले की संसदीय क्षेत्र के सभी 127 न्याय पंचायतों में बैठक होंगी । इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी,पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य इन सभी को गति देने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में रायबरेली के दौरे पर आने की संभावना हो सकती हैं। प्रियंका गांधी के संभावित रायबरेली दौरे को लेकर कांग्रेस जिला संगठन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
रायबरेली के दौरे पर आ सकती हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की पहल चल रही है। संगठन सृजन अभियान को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में होने जा रहा है। हालांकि, यूपी के अन्य जिलों की अपेक्षा रायबरेली में पार्टी का संगठन मजबूत है, लेकिन कांग्रेस के प्रदेशव्यापी अभियान को और मजबूत बनाने की भी तैयारी चल रही है। कांग्रेस का संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता से भाजपा सरकार के किए गए जो भी कार्यों को बताया जा रहा है वह कितना सही और कितना गलत है इस विषय पर भी चर्चा होने की संभावना है। संगठन में सोशल मीडिया एवं महिलाओं, पुरुषों, युवाओं से कैसे अपने संगठन में ज्यादा-ज्यादा जोड़ सकें इस पर भी चर्चा करेंगे। अभी हाल ही में प्रदेश स्तर पर बेरोजगार युवाओं को नौकरी के मुद्दे की भी बात कांग्रेस कर रही है एवं पिछड़ी जातियों को जोड़ने की भी रणनीति चल रही है । इन्हीं सब बातों को लेकर सृजन अभियान के इस कार्यक्रम में चर्चा होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो