scriptकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लापता वाले लगाए गए पोस्टर | Congress President Sonia Gandhi Missing Poster in Raebareli UP India Hindi News | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लापता वाले लगाए गए पोस्टर

locationरायबरेलीPublished: Aug 15, 2017 04:43:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

रायबरेली के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में न आने के कारण वहां के लोग परेशान हो गए हैं

sonia gandhi

raebareli

रायबरेली. रायबरेली में अमेठी सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी मां और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर के बाद राजनीति गर्माने की संभावना दिखाई दे रही है।

रायबरेली के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में न आने के कारण वहां के लोग परेशान हो गए हैं। रायबरेली में सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। इससे पहले अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे थे।
यह भी पढ़ें
 इ

नके भरोसे है जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था, खुद उड़ा रहे हैं अस्पताल के नियमों की धज्जियां

यह भी पढ़ें

उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, सीधा करने की बात पर दिया ये बयान

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बने हैं। अमेठी सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी मां और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के लापता होने के पोस्टर लगने के बाद राजनीति गर्मा गई है।
रायबरेली के गोरा बाजार पीएसी राजकीय कॉलोनी और महानंदपुर में चस्पा पोस्टर में लिखा है कि सांसद सोनिया गांधी रायबरेली से लापता हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र का विकास कार्य ठप है। अब तो इनके व्यवहार से आम जनता ठगा महसूस कर रही है। इनकी किसी भी प्रकार की जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। नीचे निवेदक में लिखा गया है रायबरेली की आम जनता।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं फाड़े पोस्टर

पोस्टर की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई पोस्टर फाड़ दिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीके शुक्ल का कहना है कि बीजेपी कांग्रेस और उनके नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। और यह किसी शरारती व्यकित की सोची समझी रणनीति के तहत बनाई गई योजना है। पिछले दिनों अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो