scriptकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायबरेली के न्याय पंचायत के सर्जन कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने | Congress State President arrives to strengthen organization in Surgeon | Patrika News
रायबरेली

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायबरेली के न्याय पंचायत के सर्जन कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायबरेली के न्याय पंचायत के सर्जन कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने

रायबरेलीJan 27, 2021 / 10:23 pm

Madhav Singh

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायबरेली के न्याय पंचायत के सर्जन कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायबरेली के न्याय पंचायत के सर्जन कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने

यूपी में अपने खोए जनाधार की तलाश में जुटी कांग्रेस पार्टी लगातार प्रयास कर रही है।इसी के चलते पार्टी के हाईकमान द्वारा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम समय समय पर चलाये जा रहे है।आज प्रियंका गांधी द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सृजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बछरांवा के पश्चिम गांव में पहुचे और वंहा मौजूद कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।इस मौके पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर केंद्र सरकार को घेरा।वही प्रदेश सरकार को भी कानून व्यवस्था पर कोसने से पीछे नही रहे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायबरेली के न्याय पंचायत के सर्जन कार्यक्रम में

दरअसल रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी कई दशकों से सांसद है।जिसकी वजह से जिले को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है।पिछले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के दो विधायक यंहा से निर्वाचित हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस से पल्ला झाड़ते हुए बीजेपी का पाला थाम लिया।आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी अपने को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती देने के लिए सृजन कार्यक्रम शुरू कराया आज इसी कार्यक्रम में पहुचे।
यूपी की कानून व्यबस्था पर तंज कसते हुए कहा

यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिल्ली हिंसा पर किये गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति झंडे के साथ दिख रहा है वो भाजपाई है।ये सब बीजेपी का प्रयोजित है कई वीडियो वायरल हो रहे है।अगर मामले की जांच सही तरह से हो जाएगी तो पूरा मामला सामने आ जायेगा।मौजूदा सरकार ने किसान व जवानों के बीच हिंसा करा दी। वही यूपी की कानून व्यबस्था पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है।एक महिला दरोगा आत्महत्या कर लेती है।सरकार के पास ऐसे अधिकारी नही है जो मामले की निष्पक्ष जांच कर सके।

Home / Raebareli / कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रायबरेली के न्याय पंचायत के सर्जन कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो