scriptरायबरेली के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रियंका गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात | Congress workers meet Priyanka Gandhi for 2019 Lok Sabha election | Patrika News

रायबरेली के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रियंका गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

locationरायबरेलीPublished: Aug 13, 2017 04:09:00 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

2019 चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात.

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

रायबरेली. रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रायबरेली सांसद प्रभारी प्रियकां गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ समय के लिए प्रियकां गांधी जिले में काग्रेंस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रचार करने आयी थीं। उसी समय पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की थी। लेकिन उसके बाद उनका यहां एक बार भी आना मुमकिन नहीं हो सका। लेकिन अभी हुई दो दिनों की मुलाकात में पुरानी बातों को भूल 2019 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई है।
रायबरेली कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष वीके शुक्ला ने बताया कि हमारी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में काफी समय से चर्चा चल रही थी कि जिले की सांसद सोनिया गांधी और सांसद प्रभारी प्रिंयका गांधी यूपी चुनाव के समय केवल प्रचार करने के लिए रायबरेली आई थीं। उसी समय पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ समय के लिये मुलाकात और बातचीत हुई थी। लेकिन इसके बाद वो अभी तक रायबरेली में एक बार भी नहीं आईं और न हीं पार्टी के विषय में कोई चर्चा की।
इसकी वजह से पार्टी के लोगों में जोश कम है। इसी को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने प्रियंका गांधी से मुुलाकात की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि हम लोगों ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से दो दिन मुलाकात की और पार्टी को लेकर चर्चा की। प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान कहा कि 18 से 25 वर्ष के युवाओं को साथ लाकर कांग्रेस की विचारधारा में शामिल करना चाहिए। और गांव और शहरों में प्रचार प्रसार करना चाहिए और जगह-जगह कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना चाहिए। क्योंकि सभी धर्मों और जाति को एक साथ लेकर चलना ही कांग्रेस की पहचान है।
उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के विषय में जब प्रियंका गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हो, नगर निकाय का चुनाव हो या किसी भी प्रकार का चुनाव हो, सभी में चुनाव लड़ना है। प्रियंका ने यह भी संकेत दिए कि वो रायबरेली की जनता से मिलने आ सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो