scriptरायबरेली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के जेल जाने पर तिलक भवन पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन | Congressmen protest at Tilak Bhavan after Congress state president goes to jail in Rae Bareli | Patrika News

रायबरेली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के जेल जाने पर तिलक भवन पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

locationरायबरेलीPublished: May 27, 2020 11:29:04 pm

Submitted by:

Madhav Singh

रायबरेली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के जेल जाने पर तिलक भवन पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस के लोंगो ने प्रदेश अध्यक्ष की जल्द रिहाई कर रहे थे मांग
 

रायबरेली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के जेल जाने पर तिलक भवन पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के जेल जाने पर तिलक भवन पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली . उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कांग्रेस लगातार हमले करती नजर आ रही है, इसी के नतीजे के कारण कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर प्रशासन ने मुकदमा लिख कर उनको जेल भेज दिया। इसको लेकर आज कांग्रेस के गढ़ व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कार्यक्रम को तिलक भवन में मनाकर उसके बाद कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जल्द रिहाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।इस दौरान सभी कार्यकर्ता अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के जेल जाने पर तिलक भवन पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

दरअसल दूसरे राज्यो से वापसी कर रहे श्रमिको को घर तक पहुचाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के एक हजार बसों को प्रदेश सरकार को देने के मामले में।उन बसों को राज्य में चलाने की अनुमति न मिलने से नाराज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू धरना प्रदर्शन करने लगे थे जिससे सरकार ने उनकी गिरफ्तारी करा ली और जैसे ही वो जमानत पर छूटे उन्हें लखनऊ पुलिस लखनऊ में दर्ज किए गए मामलों के लिए राजधानी ले आये और उन्हें न्यायालय ने 14 दिन की न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया।इस बात का विरोध लगातार कांग्रेसी कर रहे थे और आज रायबरेली में इसके विरोध में कांग्रेसियों ने अपने कार्यालय तिलक भवन में सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मोदी योगी हाय हाय के नारे लगाए और सरकार से मांग की अजय कुमार लल्लू को जल्द रिहा किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो