scriptरिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला | Deadly attack on retired army | Patrika News

रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला

locationरायबरेलीPublished: Nov 06, 2018 06:15:42 pm

Submitted by:

Madhav Singh

रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला , कप्तान से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

Patrika.Com

रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला

रायबरेली । मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी मदन कुमार सिंह पुत्र तेज भानु सिंह पर उनके पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार यादव व उमेश कुमार यादव ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया वह दरवाजे पर खड़े थे तभी प्रतिपक्षी गण द्वारा उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया था लेकिन हमले से बच गये। दूसरी बार प्रतिपक्षगण ने मिलकर बुरी तरह से मारा पीटा जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कि उन्होंने मिल एरिया थाने में घटना की सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और यही नहीं स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल रिटायर्ड फौजी का सुलहनामा तक तैयार करा दिया और यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ।
क्या है पूरा मामला

पूरा मामला थाना मिलएरिया के प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी मदन कुमार सिंह पुत्र तेज भानु सिंह पर उनके पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार यादव व उमेश कुमार यादव ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया वह डर और सदमे में थे जिसकी वजह से सुलहनामा के समय कुछ बोल नहीं सके और जिसका फायदा उठाते हुए अशोक कुमार यादव ने सुलहनामा तैयार करा लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर मदन कुमार सिंह ने अपनी पूरी आपबीती पुलिस अधीक्षक से बताई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा यदि एक रिटायर्ड फौजी सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। आखिर सवाल यह उठता है कैसे पुलिस की मौजूदगी में चंद लोग सुलह नामा लगवा सकते हैं जहां एक ओर घायल फौजी न्याय के लिए दर-दर ठोकरें खा रहा हो वहीं दूसरी ओर थानेदार ऐसे मामलों पर पर्दा डालने का काम करते हैं कहीं ना कहीं जिले की कप्तान सुजाता सिंह आदेशों को ताक पर रखना भी है जहां वह एक और इस प्रयास में नजर आती है कि हर एक आदमी सुरक्षित और सहज रहे तो दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी उनकी किरकिरी कराने पर तुले है। अब देखना यह होगा क्या कप्तान शामिल पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही करती है जिन्होंने एक घायल फौजी का सुलहनामा तक तैयार करा दिया और कार्यवाही के नाम पर उसे टरका दिया गया। एक बेबस रिटायर्ड बुजुर्ग फौजी कप्तान कार्यालय के चक्कर लगा रहा हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो