scriptडिप्टी CM बृजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में किया औचक निरीक्षण | Deputy CM Brijesh Pathak surprise inspection hospital in bachhrava rae | Patrika News

डिप्टी CM बृजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में किया औचक निरीक्षण

locationरायबरेलीPublished: May 09, 2022 08:39:15 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये परिसर में कहीं गंदगी न दिखायी दे।
 

Deputy CM Brajesh Pathak in Raebareli

Deputy CM Brajesh Pathak in Raebareli

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य में अपना पर्चा बनवाकर जन स्वास्थ्य सुविधाओं व चिकित्सा कर्मियों की कार्यशैली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सामुदायिक केन्द्र पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य में अपना पर्चा बनवाकर जन स्वास्थ्य सुविधाओं व चिकित्सा कर्मियों की कार्यशैली का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सामुदायिक केन्द्र पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए उपलब्ध पीने के पानी की व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से मिल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये परिसर में कहीं गंदगी न दिखायी दे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी समय से आयें और अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे कक्ष आदि कक्षों में जाकर चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में आये मरीजों को परिवार का सदस्य मानकर उनकी देखभाल की जाए तथा बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जाए। अस्पताल में वाटर फिल्टर एवं वाटर कूलर को देखकर खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को पीने के लिए शीतल एवं स्वच्छ जल उपलब्ध रहें। साथ ही मरीजों के लिए स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर आदि की समुचित व्यवस्था करते हुए उन्हें साफ-सुथरा एवं क्रियाशील रखा जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो