scriptरायबरेली में लगातार बारिश होने से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त,किसानों को सता रही फसल की चिंता | Due to continuous rain in Rae Bareli, normal life was disturbed, farmers are worried about the crop | Patrika News

रायबरेली में लगातार बारिश होने से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त,किसानों को सता रही फसल की चिंता

locationरायबरेलीPublished: Jan 08, 2022 12:52:42 pm

Submitted by:

Madhav Singh

मौसम में लगातार राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं पड़ रही है पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है बारिश सबसे ज्यादा किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
 

रायबरेली में लगातार बारिश होने से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त,किसानों को सता रही फसल की चिंता

रायबरेली में लगातार बारिश होने से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त,किसानों को सता रही फसल की चिंता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश आज भी जारी है। सुबह से ही कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो 9 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। रिमझिम बारिश से गेहूं की फसल को मजबूती मिलेगी। लेकिन तिलहन की फसल को नुकसान होनी की संभावना बताई जा रही है। आज एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर दिखाई पड़ रहा है।
जिले में बारिश लगातार होने की संभावना

रायबरेली में आज एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मूसलाधार बारिश के बीच थोड़ी-थोड़ी राहत मिल सकती है। हवा भी लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की उम्मीद है। दिन और रात के अधिकतम तापमान में मात्र 3 डिग्री का अंतर दिखाई पड़ रहा है। जहां अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। रात में भी गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना बताई गई है। हवा की रफ्तार लगभग 10 से 15 किलोमीटर रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण फुटपाथ पर जीवन यापन करने वालों का जीना दुश्वार हो गया है।बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। वही दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के जीवन पर असर दिखाई पड़ रहा है।
खेती को लेकर किसानो में चिंता

किसान लगातार अपने खेतों पर नजर बनाए हुए हैं और सरसों की खेती को लेकर किसानो में चिंता भी बढ़ रही है। इसी अन्य फसलों की खेती करने वाले किसान बारिश को लेकर काफी चिंतित हैं। क्योंकि किसान अपने जीने का यापन का खेतों में बोई गई फसल पर ही निर्भर होते हैं,अगर फसल अच्छी हो गई तो परिवार भी अच्छी तरह से पल जाता है, फसल बिगड़ गई तो पूरे साल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
डा. आर पी एन सिंह कृषि वैज्ञानिक ने बताया

डा. आर पी एन सिंह कृषि वैज्ञानिक ने कुछ दिन पहले ही किसानों भाइयों को सूचित किया था कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 10 जनवरी, 2022 के मध्य मध्यम से घने बादल छाए रहने के कारण स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं,गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बर्षा होने की संभावना है।अतः किसानों को सूचित किया जाता है कि वे गेहूं, सरसों, आलू एवं सब्जियों आदि फसलों में सिंचाई, खरपतवार नाशी, कीटनाशी एवं रोग नाशी का छिडकाव का कार्य स्थगित रखें साथ ही अत्याधिक बर्षा होने पर जल निकास का उचित प्रबन्ध करे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो