यूपी के मुख्यमंत्री योगी के लिए युवा कांग्रेसियों ने किया इस लिए यह हवन जानकारी के अनुसार रायबरेली के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान से सद्बुद्धि देने के लिए एक सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया और विधि विधान से हवन किया।आयोजन के बारे में बताते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा गरीब प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए भेजी गई बसों की सहायता नही ली गई।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जोकि गरीबो की मदद कर रहे थे उनको जेल भेज दिया गया।साथ ही प्रवासी मजदूरों लिए जो क्वारन्टीन केंद्र बनाए गए है वंहा अव्यवस्था का बोलबाला है।