scriptकांग्रेस को मिला इस पार्टी का समर्थन, अब जीत का दावा | Former minister Babu singh Kushwaha gave support to Congress | Patrika News

कांग्रेस को मिला इस पार्टी का समर्थन, अब जीत का दावा

locationरायबरेलीPublished: Nov 22, 2017 08:46:34 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

सरकारी प्रक्रिया के तहत 90 साल का पट्टा कराकर उनको मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है।

Congress MLA Aditi Singh

Congress MLA Aditi Singh

रायबरेली. रायबरेली से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई। दरअसल, यहां कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी जन अधिकार पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। इसकी पुष्टि बुधवार को रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में दी। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शहदुल हसन भी मौजूद थे।
रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को समर्थन दिया है, इसलिए रायबरेली में भी इस पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है। अदिति सिंह ने कहा कि पूर्णिमा श्रीवास्तव के नगर पालिकाध्यक्ष बनने के बाद शहर में गरीबों की बस्तियों और जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही सरकारी प्रक्रिया के तहत 90 साल का पट्टा कराकर उनको मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है।
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से ही शहर का विकास

अदिति सिंह ने कहा कि इस समय कांग्रेस से मैं विधायक हूं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं एवं नगर पालिकाध्यक्ष हमारा होने से हम शहर का विकास दोगुना रफ्तार से करा पाएंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि रायबरेली की जनता से अपील की कि वह कांग्रेस प्रत्याशी को जिताएं, ताकि शहर का विकास हो सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि इससे पहले चुने गए नगर पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर का विकास नहीं कराया गया। ये जनता के साथ धोखा है। इस बार जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता का वोट विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले प्रत्याशी को जाएगा, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव सबसे आगे हैं।
सरकार की लापरवाही से दर्जनो मजदूरों ने गंवाई जान

वीके शुक्ला ने कहा कि पार्टी संगठन पूर्णिमा श्रीवास्तव के समर्थन में पूरी तरह से सक्रिय है, जिससे प्रत्याशी को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार नगर पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की विजय बिल्कुल स्पष्ट दिख रही है। उन्होंने भाजपा पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी की ओर से स्मार्ट सिटी का राग अलापा जा रहा है, जो केवल जनता का वोट पाने का एक लुभावना वादा है। चुनाव बाद ये सब वादे हवा-हवाई हो जाएंगे। इसको रायबरेली की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है, इसलिए इन जुमलेबाजों के चक्कर में नही पडऩे वाली। वीके शुक्ला ने कहा कि पिछले दिनों एनटीपीसी ऊंचाहार में राज्य सरकार की लापरवाही के चलते दर्जनों मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। क्योंकि एनटीपीसी को अधूरा निर्माण में ही शुरू कर दिया गया था, जिसका खामियाजा मजदूरों को उठाना पड़ा।
राजनीतिक द्वेष के चलते सरकार नहीं बजट मुहैया नहीं कराती

कांग्रेस शहर अध्यक्ष सैदुल हसन ने कहा कि पिछले पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर की जनता को स्वच्छ पेयजल तक मुहैया नहीं करवाया गया। नगर विकास को लेकर समरसेबल टंकी की मरम्मत एवं रखरखाव को लेकर भी नगर पालिका असफल रही है। सैदुल हसन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष व रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के प्रयासों से शहर में सिटी रिसोर्स सेन्टर की स्थापना के लिए 8 अक्तूबर 2013 को इसकी आधारशिला रखी गयी थी, जिसका निर्माण भी अभी तक पूरा नही हो पाया है। क्योंकि इसके बाद सरकारों की ओर से राजनीतिक द्वेष के चलते बजट ही मुहैया नहीं कराया गया, जो सरकार की विफलता का एक प्रमाण है।

ट्रेंडिंग वीडियो