scriptलोकसभा चुनाव खत्म होते ही ग्राम प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल | Gram Pradhan killed result Lok Sabha election, Gram Pradhan seriously | Patrika News
रायबरेली

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही ग्राम प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही ग्राम प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल

रायबरेलीMay 11, 2019 / 11:32 am

Madhav Singh

ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल

लोकसभा के चुनाव खत्म होते ही ग्राम प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल

रायबरेली . भदोखर थाना क्षेत्र में एम ग्राम प्रधान पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। चैराहे पर खडे़ ग्रामीणों ने तुरन्त उनकों एक निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पर एसएसओं राजकुमार पाण्डे़य ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की है।
लोकसभा के चुनाव खत्म होते ही ग्राम प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल

पूरा मामला भुयेमउ गांव का है, यहां के वर्तमान ग्राम प्रधान रुशतमपुर तिराहे पर एक होटल पर अपने साथियों के साथ चाय पी रहे थे। तभी वहां पर दो बाईक होटल पर रुकी और उन बाईक सवार चार युवकों ने ग्राम प्रधान को होटल के अन्दर से खीचतें हुये लाठी डन्डों से मारना चालू कर दिया लेकिन तब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तबतक उन्होनें ग्राम प्रधान को काफी चोट पहुंचा चुके थे। यह पूरा मामला देख आसपास में अफरा तफरी का माहौल हो गया । बाईक सवार वहां से मारपीट कर तुरन्त निकल गये। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी । ग्राम प्रधान की पत्नी केवला देवी ने ग्राम प्रधान को एक निजी वाहन से पुलिस थाने ले गयी जहां पर पुलिस ने पहले कहा कि ग्राम प्रधान को अस्पताल ले जाने की सलाह दी । परिवार वालों ने जिलाअस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिलाअस्पताल के डाक्टर रोशन सिंह पटेल ने उनका प्राथमिक उपचार किया है। इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान संघ में भारी आक्रोश है। फिलहाल घर वालों की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नही मिली है। केवल देवी ने बताया कि अभी यह नहीं पता चल सका है कि किसने हमला किया है। एसएसओ राजकुमार पांडे ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर अभी नही मिली है। लेकिन फिर भी हमलावरों को जल्द पकड़ा जायेगा और गिरफतार कर जेल भेज दिया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो