scriptरायबरेली में गंगा नदी में नहाने गया किशोर नदी में डूबा,प्रशासन कर रहा है किशोर की तलाश,परिजनों ने पुलिस पर लगाये यह आरोप | Kishore went to bathe in Ganges river in Rae Bareli, administration is searching for Kishore, family members accuse police | Patrika News

रायबरेली में गंगा नदी में नहाने गया किशोर नदी में डूबा,प्रशासन कर रहा है किशोर की तलाश,परिजनों ने पुलिस पर लगाये यह आरोप

locationरायबरेलीPublished: May 26, 2020 11:44:54 pm

Submitted by:

Madhav Singh

रायबरेली में गंगा नदी में नहाने गया किशोर नदी में डूबा,प्रशासन कर रहा है किशोर की तलाश,परिजनों ने पुलिस पर लगाये यह आरोप
 

रायबरेली में गंगा नदी में नहाने गया किशोर नदी में डूबा,प्रशासन कर रहा है किशोर की तलाश,परिजनों ने पुलिस पर लगाये यह आरोप

रायबरेली में गंगा नदी में नहाने गया किशोर नदी में डूबा,प्रशासन कर रहा है किशोर की तलाश,परिजनों ने पुलिस पर लगाये यह आरोप

रायबरेली . गर्मी के आते ही गांव के बच्चे नदी और नहरों में नहाने के लिए निकल पड़ते हैं, यह हर वर्ष का नियम है,जब यही किशोर नदियों में नहाने जाते हैं तो कोई ना कोई हादसा इन बच्चों के साथ हो जाता है। ऐसा ही एक मामला आज लालगंज तहसील क्षेत्र के रालपुर में उस समय हड़कंप मच गया।जब एक किशोर गंगा नहाते समय डूब गया।किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगो का मजमा लग गया।इसी बीच सूचना पर किशोर के परिजन भी मौके पर पहुचे लेकिन कई घंटे बीत जाने पर भी किशोर नही मिला।मौके पर किसी भी अधिकारी के न पहुचने से परिजनों में आक्रोश है।
गंगा नदी में नहाने गया किशोर नदी में डूबा,प्रशासन कर रहा है किशोर की तलाश

जानकारी के अनुसार सरेनी क्षेत्र के रालपुर पर गंगा तट पर बसंतखेड़ा गांव निवासी किशोर शुभम नहाने के लिए गया था।अचानक से वह डूबने लगा उसे डूबते देख चीख पुकार मच गई।मौके पर आस पास के लोग पहुचे लेकिन तब तक वो डूब चुका था।इसी बीच सूचना मिलते ही किशोर के परिजन भी मौके पर पहुच गए।सूचना मिलते ही कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुचे।आस पास के लोगो ने किशोर की तलाश की लेकिन कई घंटे की खोज के बाद भी किशोर का पता नही चला।वही मौके पर किसी भी अधिकारी के न पहुचने से लोगो मे आक्रोश है उनका कहना है कि हम गरीब है इसीलिए कोई हमारी सुनने वाला नही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो