scriptरायबरेली सीट से सोनिया और प्रियंका गांधी में से कौन लड़ेगा लोकसभा चुनाव, पहली बार मिला इसका जवाब | know who will fight lok sabha election Sonia Gandhi or Priyanka Gandhi | Patrika News

रायबरेली सीट से सोनिया और प्रियंका गांधी में से कौन लड़ेगा लोकसभा चुनाव, पहली बार मिला इसका जवाब

locationरायबरेलीPublished: Feb 20, 2019 11:31:07 am

प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी में से कौन लड़ेगा रायबरेली सीट से 2019 लोकसभा चुनाव, हो गया बहुत बड़ा एलान…

know who will fight lok sabha election Sonia Gandhi or Priyanka Gandhi

रायबरेली सीट से सोनिया और प्रियंका गांधी में से कौन लड़ेगा लोकसभा चुनाव, पहली बार मिला इसका जवाब

रायबरेली. कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस सवाल का जवाब सभी लोग जानना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से लगातार ऐसी अटकलों का बाजार गर्म था कि सोनिया सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट ले लेंगी और वह कांग्रेस महासचिव व बेटी प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए आगे बढ़ाएंगी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए सोनिया गांधी ने हामी भर दी है। पिछले 3 दशकों से इसी सीट से चुनाव लड़ने वाली सोनिया गांधी की रजामंदी के बाद कांग्रेस आलाकमान अपनी तैयारियों में जुट गया है।

संगठन को दुरुस्त करने में जुटीं प्रियंका

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिए प्रियंका गांधी पूरे दमखम से जुटी हैं। उनका मानना है कि अगर वह चुनाव लड़ीं तो यूपी में पार्टी का प्रदर्शन सुधारने में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि फिर वह अपना पूरा ध्यान संगठन को खड़ा करने में नहीं लगा पाएंगी। वहीं सूत्रों की अगर मानें तो कांग्रेस आलाकमान यह चाहता है कि प्रियंका इस समय अपना पूरा फोकस पार्टी के संगठन को मजबूत करने में लगाएं। क्योंकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के बाद से सभी की निगाहें उनपर ही टिकी हैं। ऐसे में अगर इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका का का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता, तो उससे जनका के बीच गलत संदेश जाएगा।

कांग्रेसियों का ये है डर

साथ ही कांग्रेसी यह भी चाहते हैं कि यूपी की रायबरेली सीट गांधी परिवार के अलावा किसी बाहरी के पास न जाए, क्योंकि यहां से पार्टी की जीत तय है। वहीं अगर सोनिया गांधी इस बार भी यहां से चुनाव लड़ेंगी तो इसका फायदा अगली बार प्रियंका गांधी को और ज्यादा मिलेगा। इसके अलावा अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अमेठी लोकसभा सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ाएगी तो उससे ऐसा लगेगा कि वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने लड़ने से बच रहे हैं। इसलिए एक बात तो करीब-करीब तय हो गई है कि सोनिया गांधी ही रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं?

हालांकि प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगी या इस बार वह चुनाव लड़ेंगी कि नहीं, इस बारे मे पार्टी का कोई नेता कुछ भी अधिकारिक तौर बोलने को तैयार नहीं। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने जब से कांग्रेस महासचिव का पद संभाला, तभी उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया। हालांकि तब उन्होंने कहा था कि यह सब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे। उन्होंने कहा था कि यूपी में लोकसभा चुनाव उनका मकसद नहीं, बल्कि वह यहां 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करने आई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ये

कांग्रेस अध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि अभी फिलहाल वर्तमान यहां की सांसद सोनिया गांधी ही है और आगे भी वह ही चुनाव लड़ेगी। प्रियंका गांधी पहले भी संगठन का काम देख रही थीं और आगे भी कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने का काम करती रहेगीं। आने वाले समय में पार्टी उनको जो भी पद देगी वह उसे स्वीकार करेगीं।

सन्यास लेने की बात पर लगा विराम

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी अभी राजनीति से दूरी नही बना रही हैं। बीच में थोड़ा स्वास्थ्य खराब होने के कारण मीडिया में इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि रायबरेली से इस बार सोनिया गांधी चुनाव नही लड़ेंगी और यहां की प्रभारी प्रियंका गांधी या राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन ऐसी बातों पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो