रायबरेली

रायबरेली में मेंथा की पेराई के दौरान टँकी फटने से मजदूर झुलसा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायबरेली में मेंथा की पेराई के दौरान टँकी फटने से मजदूर झुलसा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायबरेलीJun 10, 2020 / 05:22 pm

Madhav Singh

रायबरेली में मेंथा की पेराई के दौरान टँकी फटने से मजदूर झुलसा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायबरेली . मैथा की पैदावार जैसे ही होती है किसानों के लिए कई समस्याएं लेकर आती है। पहले खेतों के पानी के लिए समस्या होती है, इसके बाद तेल निकालने के लिए भट्टी पर टंकियों को रखा जाता है जरा सी चूक किसान और मजदूर दोनों के लिए घातक हो जाता है। कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें मजदूर और किसानों के घायलों की सूचना आई इलाज के दौरान कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी। ग्रामीण क्षेत्रो में इस समय मेंथा की फसल की पेराई का काम जोर शोर से चल रहा है।लोग अपनी फसल की पेराई के लिए टंकियों पर पहुच रहे है।लेकिन इन सबके बीच हादसे भी हो रहे है।ताजा मामला सलोन क्षेत्र का है जंहा मंगलवार को अषडिया गांव में पेराई के समय टंकी में विस्फोट हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।आनन फानन उसे ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जंहा मौजूद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

मेंथा की पेराई के दौरान टँकी फटने से मजदूर झुलसा

 

जानकारी के अनुसार सलोन कोतवाली क्षेत्र के अषडिया गांव का रहने वाला अनिकेश अपनी मेंथा की फसल की पेराई कर रहा था।इसी बीच टंकी से निकली पाइप में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया।जिससे अनिकेश बुरी तरह से झुलस गया।विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर पहुचे ग्रामीण उसे ईलाज़ के लिए सीएचसी सलोन लेकर पहुचे लेकिन वंहा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक रूपेश कुमार ने उसकी हालत देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

Home / Raebareli / रायबरेली में मेंथा की पेराई के दौरान टँकी फटने से मजदूर झुलसा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.