scriptअदिति सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन | MLA aditi singh listened to people problem | Patrika News

अदिति सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन

locationरायबरेलीPublished: Sep 04, 2018 03:13:37 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

अदिति सिंह ने आम जनता की जनसमस्याओं का निस्तारण करने के लिए गांव व शहर में लोगों के घरों में जाकर बात की एवं चैपाल भी लगाई।

MLA aditi singh listened to people problem

अदिति सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन

रायबरेली. जिले की सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह द्वारा आम जनता की जनसमस्याओं का निस्तारण करने के लिए गांव गांव व शहर में लोगों के घरों में जाकर बात की एवं चैपाल भी लगाई। इसके साथ ही एक गरीब परिवार का कच्चा मकान ढहने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई थी उसको सहायता राशि जाकर उसके परिवार को दी। इसके साथ ही जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।

लोगों की समस्याओं को परिवार की तरह सुनी

रायबरेली जिले की सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह अपने विधानसभा में लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हे निस्तारण करने के लिए लोगों के गांव गांव जाकर और उनके घरों में बैठकर उनकी समस्याओं को परिवार की तरह सुनने की कोशिश करती नजर आ रही है। उनका कहना है कि जनता हमारे लिये पहली प्राथमिकता है क्योंकि उन्होंने हमकों अपना नेता बनाया है और नेता का काम होता है अपनी जनता की देखभाल करना और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनें और उसकों किसी तरह भी हो उसको निस्तारण करने की कोशिश करनी चाहिए। तभी आपको आपकी जनता सम्मान देगी और एक अच्छा नेता समझेगी।

यही बात इनके पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह में भी है वह गरीबों के लिए सबसे पहले न्याय करने और उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सरकार और प्रशासन से न्याय की बात करते नजर आते हैं। वह विधायक पद से जरुर अलग हुए है लेकिन जनता से आज भी काफी लगाव है। आज यही बात उनकी बेटी सुश्री अदिति सिंह में भी देखी जा रही है।

चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने राही विकास खण्ड के ग्राम राही, पूरे केशव, दोहरी, रामपुर बघेल एवं चकपचखरा में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व जनता के बीच पहुंचकर चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मौजूद ग्रामीणों से सीधे रूबरू होते हुए जनसमस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारित किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता के सुख और दुःख में सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का वादा किया। उनके इस नेक कार्य की मौजूद ग्रामीण वासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के करकमलों से जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में अमूल्य योगदान देने के लिए नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, रायबरेली के तत्वाधान में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी वरिष्ट चिकित्सकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की।

दीवार ढ़हने से हुई मासूम बालिका की मौत पर परिवार को दी राहत राशि

रायबरेली सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह राही विकास खण्ड के ग्रामसभा के उदरेहटी गांव में शुक्रवार को बारिश से कच्ची दीवार ढहने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना प्रदान की। मासूम के पिता अमृतलाल को सदर विधायक जी द्वारा 20 हजार रूपए की नकद आर्थिक मदद भी प्रदान की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो