scriptरायबरेली में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बोले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह | MLC Dinesh Pratap Singh said about the 2022 assembly elections in Rae Bareli | Patrika News

रायबरेली में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बोले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

locationरायबरेलीPublished: Sep 22, 2021 05:47:26 pm

Submitted by:

Madhav Singh

रायबरेली में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बोले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बोले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बोले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अभी हाल ही में दो दिवसीय दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि उनके दो दिवसीय दौरे को एक ही दिन में कार्यक्रम समाप्त हो गया था, क्योंकि जनता उनसे मिलने की चाहत ही नहीं रखती हैं । एमएलसी ने गांधी परिवार को सुविधा भोगी परिवार भी बताया है।यह लोग जनता की सेवा नहीं करना चाहते और परिश्रम ये करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह मेहनत नहीं करना चाहते हैं अगर कोई मेहनत कर रहा है तो वह भाजपा के लोग मेहनत धरातल पर करते नजर आ रहे हैं और यूपी के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री लगातार मेहनत करते आ रहे है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी कहा कि अगर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव किसी भी विधानसभा से रायबरेली में चुनाव लड़ेंगी तो मै भाजपा पार्टी से मैं अनुरोध करूंगा की वह मुझे उसी विधानसभा से टिकट दें और मैं उसी विधानसभा से प्रियंका गांधी के सामने चुनाव में खड़ा होऊंगा चुनाव लड़ूंगा।
2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बोले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी के विषय में जब प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर बयान देते हुए बोला कि वह दो दिवसीय दौरा नहीं था वह केवल एक दिवसीय दौरा ही था दूसरे दिन वह जनता से मुलाकात ही नहीं की और वह सुबह ही रवाना हो गई थी कारण उसके पीछे जिले की जनता उनसे मिलने ही नहीं पहुंची ज्यादा और उन्होंने कहा कि सौ लोग भी अगर हो जाते तो वह दूसरे दिन दिल्ली रवाना नहीं होती ।उन्होंने गांधी परिवार पर सुख सुविधा पूर्ण जिंदगी जीने का भी आरोप लगाया कहा कि जो सुख सुविधा पूर्ण की जिंदगी जीता वह जनता तक अपने पहुंच नहीं बना पाता है। उन्होंने कहा कि अब इस देश में जो परिश्रम करेगा जनता उसका ही सम्मान करेगी देश में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सुख सुविधा पूर्ण जिंदगी जीने वाले हैं इसलिए अब जनता इनको सम्मान नही देनी वाली है। इसलिए जनता की जो सेवा करेगा उसको ही जनता सम्मान देगी, अब इस देश में सुविधा पूर्ण जिंदगी जीने वालों को जगह नहीं मिलेगी है।
प्रियंका गांधी के सामने लडूंगा चुनाव एमएलसी

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर कहा कि अगर रायबरेली के किसी भी विधानसभा से वह चुनाव लड़ती हैं तो मैं अपनी पार्टी से कहूंगा कि और मांग करूंगा की उसी विधानसभा से मुझे टिकट दिया जाए और मैं उनके ही सामने चुनाव लड़ूंगा और फिर पता चलेगा प्रियंका गांधी को की सेवा और परिश्रम करने वालों को जनता सम्मान देती है या दो साल में पर्यटन मनाने वाले को सम्मान दिया जाता है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो