मोदी सरकार अपने पांच साल के पापो को छिपाने के लिए सेना को आगे करके चुनाव का मोहरा न बनाये राज्यसभा सांसद पूर्व कांग्रेस विधायक अजयपाल सिंह के क्षेत्र डलमऊ विधानसभा के अरखा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच से मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि ये सरकार अपने पांच साल के पापो को छिपाने के लिए सेना को आगे कर देती है। सेना को चुनाव का मोहरा न बनाये। पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के कसीदे पढ़ते हुए उन्होंने कहा लोग इतिहास बदलते है लेकिन उन्होंने तो दुनिया का भूगोल बदल दिया और बांग्लादेश बना डाला वो सेना की सर्जिकल स्ट्राइक थी। वही अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें तो आर्थिक मामलों की जानकारी ही नही उन्हें वित्त मंत्री बना दिया।मोदी तो सिर्फ सूटों की जानकारी रखते है।