script

प्रियंका गाँधी घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ को देखने अचानक पहुंची जिला अस्पताल

locationरायबरेलीPublished: Apr 23, 2019 06:58:53 pm

Submitted by:

Madhav Singh

दुर्घटना में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ को देखने अचानक जिला अस्पताल पहुंची- प्रियंका गाँधी

दुर्घटना में घायल कांग्रेस

प्रियंका गाँधी दुर्घटना में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ को देखने अचानक पहुंची जिला अस्पताल

रायबरेली . प्रियंका गाँधी रायबरेली की जनता को अपना परिवार मानती है, यहां की जनता भी गाँधी परिवार को अपने परिवार से ज्यादा महत्व देती आ रही है। इसी कारण गाँधी परिवार यहां के हर तरह के दुःख सुख में सभी के साथ खड़ी दिखाई पड़ती है। प्रियंका गाँधी के दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी भूएमऊ गेस्ट हाउस से अमेठी जाने के पहले अचानक रायबरेली जिला अस्पताल पहुंच गई. जहां पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आ रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता का चार पहिया वाहन एक गड्ढे में पलट जाने से कुछ कार्यकर्त्ता घायल हो गए थे, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रियंका गांधी ने घायलों से मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
प्रियंका गाँधी दुर्घटना में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ को देखने अचानक पहुंची जिला अस्पताल


प्रियंका गाँधी के दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी भूएमऊ गेस्ट हाउस से अमेठी जाने के पहले अचानक रायबरेली जिला अस्पताल पहुंच गई. जहां पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आ रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता का चार पहिया वाहन एक गड्ढे में पलट जाने से कुछ कार्यकर्त्ता घायल हो गए थे, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रियंका गांधी ने घायलों से मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रियंका गांधी से मिलकर घायल कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रियंका गाँधी ने हमारे दर्द को समझा और वह मुझसे मिलने आई हमें बहुत अच्छा लगा । इसी तरह यह नहीं पिछले सप्ताह रायबरेली के पूर्व शिक्षक विधायक देवी दयाल शास्त्री का निधन हो जाने के कारण उनके परिवार के लोगों को शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर भी प्रियंका गांधी पहुंची और परिजनों से उनका हाल जाना ।

ट्रेंडिंग वीडियो