scriptप्रियंका गांधी ने रायबरेली में किसानों की समस्याओं के बाद अधिकारियों को दिया यह सन्देश, साथ ही किसानों ने बताई अपनी समस्यायें | Priyanka Gandhi gave this message to the officials after the problems | Patrika News

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में किसानों की समस्याओं के बाद अधिकारियों को दिया यह सन्देश, साथ ही किसानों ने बताई अपनी समस्यायें

locationरायबरेलीPublished: Dec 08, 2019 11:56:00 am

Submitted by:

Madhav Singh

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में किसानों की समस्याओं के बाद अधिकारियों को दिया यह सन्देश साथ ही किसानों ने बताई अपनी समस्यायें
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रियंका को समस्या बताई

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में किसानों की समस्याओं के बाद अधिकारियों को दिया यह सन्देश, साथ ही किसानों ने बताई अपनी समस्यायें

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में किसानों की समस्याओं के बाद अधिकारियों को दिया यह सन्देश, साथ ही किसानों ने बताई अपनी समस्यायें

रायबरेली . कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव रेप पीड़िता के घर सांत्वना देने पहुंची थी। तभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रायबरेली से होकर जाने की बात कही। इसके बाद उन्नाव से लौटते वक्त रायबरेली के खीरों के पास खानपुर खुष्टी गांव पहुंची। प्रियंका से गांव वालों ने आवारा पशुओं से फसलों को पहुंच रही क्षति के विषय में बात कही और किसानों के सहयोग करने की भी बात कही।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रियंका को समस्या बताई

प्रियंका के आने की खबर पर तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी गांव पहुंच गए। दोनों अफसरों ने हकीकत छिपाने के लिए गांव के आवारा पशुओं को आदर्श तालाब के अंदर बंद कर दिया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रियंका को समस्या बताई और यह भी बताया कि किस तरह आपके आने की खबर पर अधिकारियों ने आवारा मवेशियों को आदर्श तालाब में बंद कर दिया है। गांव वाले प्रियंका गांधी को उस तालाब तक भी लेकर गए। यह नजारा देख प्रियंका गांधी अधिकारियों पर आग बबूला हुई । उन्होंने निर्देश दिया कि शाम तक यह पशु वहां से हट जाने चाहिये। इस पर गांव के लोगों ने कहा कि आपके जाने के बाद यह अधिकारी कोई भी कार्यवाई नही करेगें, इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हम अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस बात की जिम्मेदारी देकर जा रही हूं कि वह इस मामले की जानकारी मुझे देगें।
कांग्रेस नेता मनीष सिंह से रिपोर्ट देने को भी कहा

अन्य गांवों के किसानों ने भी आकर प्रियंका गांधी से अपने गांवों की समस्यायें बताई। उन्होने कहा कि जितना हमारे हाथ में है वह मै पूरी तरह से करुगीं और प्रदेश सरकार से भी कहूंगी। गांड़ी में बैठने से पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि हम स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं को कुछ कार्य करने के लिये बोल कर जा रही हूं । उन्होंने मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता मनीष सिंह से रिपोर्ट देने को भी कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो