scriptरायबरेली में कांग्रेस कर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने की बैठक, 2022 के जीतने का दिया यह मंत्र | Priyanka Gandhi held a meeting with Congress workers in Rae Bareli, gave this mantra to win 2022 | Patrika News

रायबरेली में कांग्रेस कर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने की बैठक, 2022 के जीतने का दिया यह मंत्र

locationरायबरेलीPublished: Sep 13, 2021 11:35:21 pm

Submitted by:

Madhav Singh

रायबरेली में कांग्रेस कर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने की बैठक, 2022 के जीतने का दिया यह मंत्र

रायबरेली में कांग्रेस कर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने की बैठक, 2022 के जीतने का दिया यह मंत्र

रायबरेली में कांग्रेस कर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने की बैठक, 2022 के जीतने का दिया यह मंत्र

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 2022 के मिशन की तैयारी को लेकर रायबरेली के भुयेमऊ गेस्ट हाउस पहुंची थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने स्पष्ट तौर पर संकेत दे दिया है कि इसी महीने तक यहां की पांचों विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों की घोषणा भी पार्टी करेगी। संगठन की खामियों को भी मजबूत करने की कोशिश करेगी, साथ ही उन पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी जो दूसरे दलों के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।
कांग्रेस कर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी ने की बैठक

भुएमऊ गेस्ट हाउस में पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए पूरी तरह से 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर जो तैयारियां चल रही हैं उनको परखा और पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से बात की। जिला कमेटी से लेकर सभी संगठनों से उन्होंने यही कहा कि परीक्षा की घड़ी अब नजदीक आ गई है, यहां का संगठन सबसे बेहतर और मजबूत है इस बार हमें अपनी तरफ से किसी भी तरह की कोई चूक नहीं होने देनी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि प्रयास यही है कि इस महीने के अंत तक यहां की पांचों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन से दो टूक शब्द कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर अपनी बात कहें और कार्यकर्ताओं से बात करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास करें ।उन्होंने जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों से भी बात की और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रही आरती सिंह के साथ भी बातचीत की और उनकी हारने का कारण भी पूछा साथ ही कांग्रेस नेता मनीष सिंह चौहान से भी बात की इस पर मनीष सिंह चौहान ने कहा प्रशासनिक दबाव के होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हम हारे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो