scriptरायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, अदिति सिंह से कही ये बात, वीडियो हुआ वायरल | Priyanka gandhi meet MLA Aditi Singh in RaeBareli | Patrika News

रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, अदिति सिंह से कही ये बात, वीडियो हुआ वायरल

locationरायबरेलीPublished: Aug 27, 2019 12:10:51 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, अदिति सिंह से कही ये बा, वीडियो हो रही वायरल

रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, अदिति सिंह से कही ये बा, वीडियो हो रही वायरल

रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, अदिति सिंह से कही ये बा, वीडियो हो रही वायरल

लखनऊ. कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मंगलवार को करीब 9.30 बजे लालूपुर में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) के घर पहुंचीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह से मुलाकात। वहां पर उनके पिता पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। परिवार के साथ दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। रियंका ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। प्रियंका वाड्रा ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा और कहा कि हम सब आपके साथ हैं।

वहीं आज मंगलवार को रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्य के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से से नेहरू नगर जाएंगे और रानाबेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहां से शहीद चौक पर पहुचेंगे। यहां भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद फिऱोज गांधी सभागार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अपनी मां के संसदीय क्षेत्र में तीन कार्यक्रम हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रियंका के रायबरेली में मौजूदगी के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन की भी कड़ी परीक्षा होगी। लोकसभा चुनाव में अमेठी में सेंधमारी के बाद बीजेपी की नजर अब रायबरेली पर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो