scriptरायबरेली जाने से पहले प्रियंका गांधी को लेकर आई बड़ी खबर, इस वजह से नहीं कर पाएंगी ये काम | priyanka gandhi raebareli visit canceled | Patrika News

रायबरेली जाने से पहले प्रियंका गांधी को लेकर आई बड़ी खबर, इस वजह से नहीं कर पाएंगी ये काम

locationरायबरेलीPublished: Oct 14, 2019 11:39:03 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

रायबरेली जाने से पहले प्रियंका गांधी को लेकर आई बड़ी खबर, इस वजह से नहीं कर पाएंगी ये काम

RATLAM LOKSABHA ELECTION 2019 PRIYANKA GANDHI LIVE

RATLAM LOKSABHA ELECTION 2019 PRIYANKA GANDHI LIVE

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का तीन दिवसीय रायबरेली दौरा निरस्त हो गया है। आज सोमवार को प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचने वाली थी वहां वे तीन दिवसीय पाठशाला लगाने वाली थी पर अब वह बाद के लिए टाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर को 11 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है।
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी में बड़ा फेरबदल किया। नई टीम का गठन किया। पार्टी की मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीछे नहीं है। प्रियंका यूपी कांग्रेस की नई टीम को तैयार कर दी गई है। अजय कुमार लल्लू को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पार्टी की जड़ें मजबूत करने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पूरी तरह से तैयार हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी शिविर की शुरुआत करेंगी और हर सत्र में मौजूद रहेंगी। नई टीम को प्रशिक्षण देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव से लेकर सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता यूपी टीम को ट्रेनिंग देंगे। अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे अब रायबरेली का दौरा करेंगी।
गौरतलब है कि यूपी कांग्रेस की नई कमिटी के एलान हुआ अजय कुमार लल्लू को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ चार उपाध्यक्ष, बारह महासचिव और चौबीस सचिवों की घोषणा की गई। यूपी कांग्रेस की नई टीम में जमीनी और युवा नेताओं को प्रमुखता दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो