scriptकांग्रेस के लोंगो ने प्रियंका गाँधी का किया जोरदार स्वागत, प्रियंका गाँधी ने कहा रायबरेली होली बाद आऊंगी, चुनाव पर करूंगी बात | Priyanka Gandhi said Rae Bareli will come after Holi, talk about elect | Patrika News

कांग्रेस के लोंगो ने प्रियंका गाँधी का किया जोरदार स्वागत, प्रियंका गाँधी ने कहा रायबरेली होली बाद आऊंगी, चुनाव पर करूंगी बात

locationरायबरेलीPublished: Mar 18, 2019 11:50:16 am

Submitted by:

Madhav Singh

कांग्रेस के लोंगो ने प्रियंका गाँधी का किया जोरदार स्वागत, प्रियंका गाँधी ने कहा रायबरेली होली बाद आऊंगी, चुनाव पर करूंगी बात

 प्रियंका गाँधी का किया जोरदार

कांग्रेस के लोंगो ने प्रियंका गाँधी का किया जोरदार स्वागत, प्रियंका गाँधी ने कहा रायबरेली होली बाद आऊंगी, चुनाव पर करूंगी बात

रायबरेली . कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आजकल उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान के साथ-साथ पार्टी की जिम्मेदारी बाखूबी निभा रही है। इसी को लेकर वह रविवार शाम को लखनउ से प्रयाग जाते समय रायबरेली के रास्ते में कई जगहों पर कांग्रेस के कार्याकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी जब रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे पर पहुंची तो यहां पर मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के अगुवाई में लोगों ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। उन्होने रायबरेली को अपना घर बताया साथ ही यह भी कहा कि हमारा जो रिस्ता यहां से है उस रिस्ते को जीवन भर निभाती रहूंगी।
प्रियंका गाँधी ने कहा रायबरेली होली बाद आऊंगी, चुनाव पर करूंगी बात

लखनऊ से प्रयाग राज जाते समय प्रियंका गांधी का सिविल लाइन चौराहे पर कांग्रेस के लोगों ने स्वागत किया, साथ ही यहां पर मौजूद पत्रकारों से भी बातचीत की। प्रियंका गांधी के आने से पहले यहां हिंदू युवा वाहिनी के लोगों से कुद तीखी झड़प भी हो गई थी । जिसके कारण कुछ देर तक माहौल गरम रहा । लेकिन बाद में सब कुछ शान्त हो गया । हंगामे के बाद प्रशासन भी शक्ति दिखा रहा था यहां तक कि कांग्रेसियों से इस आयोजन के लिए परमिशन दिखाने की बात कही जा रही थी। लेकिन बाद में प्रशासन भी मान गया और प्रियंका गांधी से कांग्रेस के लोगों ने मुलाकात भी की। उधर प्रियंका गांधी ने होली बाद रायबरेली आने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो