scriptआज रायबरेली के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, लेंगी कार्यशाला में भाग | priyanka gandhi visit to raebareli | Patrika News

आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, लेंगी कार्यशाला में भाग

locationरायबरेलीPublished: Oct 22, 2019 10:07:15 am

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रही हैं।

आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, लेंगी कार्यशाला में भाग

आज रायबरेली के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, लेंगी कार्यशाला में भाग

रायबरेली. कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रही हैं। यहां वे भुएमऊ गेस्ट हाउस में अपनी नई टीम के लिए कार्यशाला में भाग लेंगी। इस कार्यशाल प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी पूरी कार्यकारिणी शामिल होगी। कार्यशाला में एआईसीसी के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष की टीम को अनुशासन के साथ विपक्षी दलों से दो-दो हाथ करने के गुर सिखाएंगी। दो दिन तक चलने वाले प्रक्षिशण सत्र प्रियंका गांधी की निगरानी में संचालित होगी। इस वर्कशॉप में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

दोपहर पहुंचेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी मंगलवार को दोपहर में भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी छह सदस्यीय कार्यकारिणी के साथ ही नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रियंका दो दिवसीय कार्यशाला की उद्घाटन करेंगी। इस वर्कशॉप में प्रियंका गांधी पार्टी पदाधिकारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बिगुल फूंकने का मंत्र देंगी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश के 51 जिलों में नए जिला व शहर अध्यक्ष की तैनाती की है। उनकी नई टीम में युवाओं को तवज्जो दी गई है।

विधायक अदिति सिंह शामिल होंगी य नहीं?

अब सवाल यह उठता है कि इस कार्यशाला में विधायक अदिति सिंह शामिल होंगी य नहीं। क्योंकि इस समय अदिति सिंह और राकेश सिंह लगातार पार्टी विरोधी काम कर रहे है और पार्टी ने उनको नोटिस दे रखा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि प्रियंका गांधी की कार्यशाला का मकसद पार्टी जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सोशल मिडिया पर जोरदार तरीके से उठा सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो