scriptरायबरेली में अक्टूबर से बनेंगे रेल के पहिये, चौंक गए न | Rae Bareli October will become rail wheels don't be surprised | Patrika News

रायबरेली में अक्टूबर से बनेंगे रेल के पहिये, चौंक गए न

locationरायबरेलीPublished: Sep 14, 2021 12:02:36 pm

– केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सि‍ंह कुलस्ते ने कहाकि, इस कारखाने में प्रतिमाह आठ हजार से अधिक रेल पहिए बनेंगे
 

रायबरेली में अक्टूबर से बनेंगे रेल के पहिये, चौंक गए न

रायबरेली में अक्टूबर से बनेंगे रेल के पहिये, चौंक गए न

रायबरेली. Rae Bareli rail wheel Factory केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सि‍ंह कुलस्ते ने कहाकि, अगर कोई दिक्कत नही हुई तो यूपी के रायबरेली रेल पहिया कारखाना में अक्टूबर से उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर भारतीय इंजीनियरों ने मंत्रीजी को इस्पात के टुकड़े की कटि‍ंग कर रेल पहिया बनाकर दिखाया।
आरडीएसओ से हरी झंडी का इंतजार :- केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सि‍ंह कुलस्ते सोमवार दोपहर करीब एक बजे रेल पहिया कारखाना पहुंचे। वहां उन्होंने निरीक्षण किया। कारखाना के महाप्रबंधक संजय झा ने बताया कि विशाखापत्तनम के विशेष प्रकार के इस्पात से रेल पहियों का निर्माण होता है। प्रथम चरण में लगभग एक सौ रेल पहियों का लैब परीक्षण हो रहा है। आरडीएसओ से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। काम कर रहे जर्मन इंजीनियरों के लौटने से काम कुछ देरी हुई। 47 अधिकारियों व लगभग सौ कर्मचारियों के साथ रेल पहिया उत्पादन की दिशा में कार्य चल रहा है। आरडीएसओ के इंजीनियरों ने पहिया निर्माण का निरीक्षण किया, अब उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।
हर माह आठ हजार रेल पहिए बनेंगे :- केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सि‍ंह कुलस्ते ने कहाकि, इस कारखाने में प्रतिमाह आठ हजार से अधिक रेल पहिए बनेंगे। और सालाना एक लाख उत्पादन होगा। भारत का यह आधुनिकतम रेल पहिया कारखाना है। भारत में खपत पूरी होने के बाद विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो