scriptपुलिस की नोटिस से डिप्रेशन में आया युवक, खुद को गोली से उड़ाया | Rae Bareli police Notice depression youth Rifle shot Suicide dead | Patrika News

पुलिस की नोटिस से डिप्रेशन में आया युवक, खुद को गोली से उड़ाया

locationरायबरेलीPublished: Dec 09, 2020 05:47:13 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

—खुदकुशी की सूचना से पूरा गांव सन्न, पुलिस कर रही है जांच

पुलिस की नोटिस से डिप्रेशन में आया युवक, खुद को गोली से उड़ाया

पुलिस की नोटिस से डिप्रेशन में आया युवक, खुद को गोली से उड़ाया

रायबरेली. रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना इलाके में पुलिस की नोटिस मिलने के बाद एक युवक डिप्रेशन में आ गया और मंगलवार को घर में रखी पिता की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना से पूरे गांव सन्न हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर परिजनों का कहना है कि एक व्यक्ति युवक को लगातार परेशान कर रहा था। और पुलिस के जरिए झूठा नोटिस घर भिजवा दिया। जिससे वह डिप्रेशन में आ गया। पुलिस ने कहाकि युवक मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है।
परिजनों में मच गया कोहराम :- मामला रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव पूरे बल्दू मजरे मिर्जापुर ऐहारी गांव निवासी धर्मेंद्र मिश्रा (24 वर्ष) पुत्र हिमालय मिश्र मंगलवार सुबह अपने घर पर था। अचानक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई, जिसे सुनकर लोग दौड़े। देखा तो धर्मेंद्र जमीन पर पड़ा था। कमरे में मांस के टुकड़े देखकर हर कोई सन्न रह गया। धर्मेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव का एक व्यक्ति कर रहा था परेशान :- पिता हिमालय मिश्रा का आरोप है कि बेटे को सीओ कार्यालय से एक नोटिस मिली थी। नोटिस मिलने के बाद बेटा डिप्रेशन में चला गया था। गांव का एक व्यक्ति ही बेटे के खिलाफ फर्जी तरीके से शिकायत कर रहा था। इसी वजह से उसने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
घटनाक्रम की पड़ताल जारी :- कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि धर्मेद्र मिश्रा के गोली मारकर खुदकुशी की है। उसके गांव के ही राजकुमार ने रजिस्ट्री के जरिए शिकायत की थी कि मृतक धर्मेंद्र उसे लाइसेंसी रायफल लेकर धमकाता है। इस मामले में नोटिस देकर मृतक के अलावा शिकायतकर्ता को बयान के लिए बुलाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो