scriptरायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने अपनी पार्टी की जिले की कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ बोला हमला | Rae Bareli Sadar MLA Aditi Singh spoke out against her party's Congress MP in the district Sonia Gandhi | Patrika News

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने अपनी पार्टी की जिले की कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ बोला हमला

locationरायबरेलीPublished: Feb 07, 2021 02:43:36 pm

Submitted by:

Madhav Singh

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने अपनी पार्टी की जिले की कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ बोला हमला

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने अपनी पार्टी की जिले की कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ बोला हमला

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने अपनी पार्टी की जिले की कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ बोला हमला

रायबरेली . कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले जिले में अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ पदाधिकारियों और विधायक बागी तेवर अपना रहे हैं, कभी ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे हैं तो उधर सदर विधायक अदिति सिंह ने भी अपनी ही पार्टी की जिले की सांसद के खिलाफ जनता से मुलाकात ना करना और उनकी समस्याओं को ना सुनने की बात कह रही है।लगातार जिले में कांग्रेस के दोनों विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपना रहे हैं।
सदर विधायक अदिति सिंह ने सांसद सोनिया गांधी पर कसा तंज

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने अपने ही पार्टी की सांसद सोनिया गांधी पर यह आरोप लगाया है कि चुनाव के नामांकन होने के बाद एक या दो बार ही वह रायबरेली में आम जनता से मिली है। इसके बाद उन्होंने अपने जिले की जनता से कभी भी मुलाकात करने की कोशिश नहीं की है न ही वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई है। यह बात सदर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने अपने बयान में बोला है उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई जनता आपको वोट देकर चुनता है तो उस जनता की आपको हर तरह से मदद और मुलाकात करते रहना चाहिए। सदर विधायक ने यह भी कहा कि हम किसी पार्टी विशेष की बात नहीं कर रहे हैं हम सभी राजनीतिक नेताओं की बात करते हैं जो भी चुनाव जीत कर आता है वह अपनी जनता के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार होना चाहिए ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने दिया यह बयान

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने सदर विधायक अदिति सिंह के इस पूरे बयान बोला कि कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी लगातार अपने जिले की जनता से कोरोना काल में भी संपर्क में बनी रही, पार्टी के तरफ से मदद करती रही थी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंस और फोन के माध्यम से जनता से बात करती रही। सांसद सोनिया गांधी ने अपने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से जनता को हर तरह से मदद करने के लिए लगातार कहती रही और सहायता भी पहुँचाती रही थी। सांसद ने जनता को कई बार वीडियो कांफ्रेंसिंग करके जनता से बात भी की गई। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदर विधायक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलने की हिम्मत भी नहीं कर सकती है इसलिए वह बीजेपी का गुणगान करती रहती है अगर ऐसा नहीं करेंगे तो यह बात वह भी अच्छी तरह समझती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो