scriptस्मृति ईरानी का सोनिया गांधी पर तंज, वो क्या करेंगी विकास | Rae Bareli Smriti Irani Sonia Gandhi comment said what they developmen | Patrika News

स्मृति ईरानी का सोनिया गांधी पर तंज, वो क्या करेंगी विकास

locationरायबरेलीPublished: Oct 28, 2021 01:07:25 pm

– अपने क्षेत्र की जनता को दीपावली की बधाई देते हुए सांसद स्मृति ने कहाकि, इस दीपावली में दो दिए आप सब अपने घरों में जलाना। एक उनके लिए जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए है, और एक उनके लिए जो सरहद पर भारत माता की रक्षा के लिए सीमा पर डटे हैं।

Smriti Irani

,,Smriti Irani

रायबरेली. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 रायबरेली सांसद सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तंज कसते हुए कहाकि, जनपद एक है, लेकिन सांसद दो हैं। सामने वाले लोगों से पूछो कि आपकी सांसद आपके क्षेत्र में दिखीं तो चुप हो जाएंगे। किस घर से किस घर तक खड़ंजा बना, इसकी जानकारी उनके सांसद को नहीं है। वहीं सलोनवासी बड़े गर्व के साथ कह सकते है कि सांसद दीदी स्मृति ईरानी विकास कार्यों का लेखाजोखा दे सकती है और बराबर अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के सुख दुख में आती जाती रहती हैं। यह तभी सम्भव हो पाया कि आपका जनप्रतिनिधि आपके मध्य आकर अपने कामों का हिसाब दे सकती है।
रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद स्मृति ईरानी ने ग्राम सभा ममुनी, धरई में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू हुईं और परिषदीय विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद साख सम्पर्क अभियान के एक शिविर में हिस्सा लिया। अपने क्षेत्र की जनता को दीपावली की बधाई देते हुए सांसद स्मृति ने कहाकि, इस दीपावली में दो दिए आप सब अपने घरों में जलाना। एक उनके लिए जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए है, और एक उनके लिए जो सरहद पर भारत माता की रक्षा के लिए सीमा पर डटे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो