scriptराहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर रायबरेली की इस नेता का बढ़ सकता है कद | Rahul gandhi may become congress president soon | Patrika News

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर रायबरेली की इस नेता का बढ़ सकता है कद

locationरायबरेलीPublished: Nov 21, 2017 01:29:25 am

Submitted by:

Prashant Srivastava

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। यूपी में पार्टी संगठन में हो सकते हैं कई अहम बदलाव…

aditi singh
रायबरेली. दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह मे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सोमवार को पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। ऐसे में यूपी के कई कांग्रेस के नेताओं में उम्मीद बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक राहुल के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में कई बदलाव हो सकते हैं। रायबरेली की अगर बात करें तो कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का कद बढ़ सकता है। अदिति को राहुल-प्रियंका का करीबी माना जाता है।
कांग्रेस के गढ़ में है विधायक

आमतौर पर रायबरेली का जिक्र आते ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चर्चा हुआ करती थी लेकिन पिछले कई महीनों से रायबरेली की गलियों में चर्चा का विषय कांग्रेस नेता अदिति सिंह हैं। यूएस से पढ़कर आई अदिति ने यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लहर के बावजूद 90 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता। अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक हैं। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद अदिति को यूथ कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। अदिति के पिता अखिलेश सिंह भी रायबरेली से पांच बार विधायक रह चुके हैं।
प्रियंका गांधी से है करीबी

विधानसभा चुनाव के दौरान अदिति के लिए प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करने के लिए आईं थीं। वहीं अदिति के कांग्रेस में शामिल होने का सबसे बड़ा कारण प्रियंका गांधी ही हैं। उनके मुताबिक, प्रियंका गांधी के कारण ही उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है। वह प्रियंका गांधी को बचपन से जानती हैं और तभी से उन्हें अपना आइडल मानती हैं।
युवाओं में है लोकप्रिय

अदिति का अपने क्षेत्र में युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि यूथ कांग्रेस में उनको अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद निश्चिततौर पर कांग्रेस एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस को यूपी में मजबूत करने का प्रयास करेगी।
रायबरेली के लिए विजन

अदिति के मुताबिक वह ग्रासरूट लेवल पर काम करना चाहती हैं। इन मुद्दों को वह ध्यान में रखकर काम करेंगी।
-टूटी पड़ी सड़कों का निर्माण
– लड़कियों के लिए स्कूल व कॉलेज खुलवाना
-ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय का निर्माण
-सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना
-युवाओं के लिए ट्रेनिंग कैंप
-बेरोजगारी खत्म करना
धोनी, अक्षय कुमार की फैन

पत्रिका से बातचीत में बीते दिनों अदिति ने कहा था कि राजनीति के अलावा उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है। इसके अलावा जब भी समय मिलता है तो ड्राइविंग भी करती हैं। धोने उनके पंसदीदा खिलाड़ी हैं तो वहीं अक्षय कुमार पसंदीदा एक्टर। किसी वक्त पर दोनों उनके क्रश भी थे। दोनों ही नेशनल हीरो हैं। नेताओं में उन्हें शशि थरूर को पढ़ना पसंद हैं। इसके अलावा वह ट्विंकल खन्ना के लेख भी पढ़ती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो