रायबरेली

LIVE : सोनिया ने रायबरेली में पांचवीं बार किया नामांकन, सासु-श्वसुर की सीट बचाने की जिम्मेदारी

रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने परिवार की परंपरानुसार गणेशजी की भी पूजा की…

रायबरेलीApr 11, 2019 / 02:08 pm

Hariom Dwivedi

LIVE : सोनिया ने रायबरेली में पांचवीं बार किया नामांकन, सासु-श्वसुर की सीट बचाने की जिम्मेदारी

रायबरेली. रायबरेली सांसद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली संसदीय सीट से पांचवीं बार नामांकन दाखिल किया। तीन किमी के लंबे रोड शो के बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंची। रोडशो में उनके साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका के बच्चे व पति भी मौजूद थे। रोड शो के पहले सोनिया ने कांग्रेस कार्यालय पर हवन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका भी मौजूद थीं। इसके पहले सोनिया ने परिवार की परंपरानुसार गणेशजी की भी पूजा की।
सोनिया गांधी का काफिला सुबह साढ़े नौ बजे जब भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकला तो रास्ता भटक गया। जिससे जाम लग गया। इससे अफसरों में हडक़ंप मच गया। डिग्री कॉलेज चौराहे पर रोड शो का काफिला रुक गया। यहां से सोनिया अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष तक गयीं।
सपा-बसपा गठबंधन ने नहीं उतारा प्रत्याशी
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का इस बार रायबरेली में मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता और अब भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से है। सोनिया गांधी रायबरेली सीट पर 2004 से प्रतिनिधित्व करती आ रहीं हैं। यह सीट कांग्रेस का पारंपरिक सीट रही है। यहां से उनकी सासु इंदिरा गांधी भी चुनाव जीतती थीं। यहां इंदिरा गांधी एक बार 1977 में चुनाव हारी हैं। जबकि 1961, 1971 और 1980 में इंदिरा यहां चुनाव जीती थीं। इसके पहले सोनिया के स्वसुर फिरोज गांधी भी 1951 और 1957 में यहां से चुनाव जीते थे। जबकि, अरुण नेहरू ने 1980 और 1984 में यहां जीत दर्ज की थी। कांग्रेस इस सीट पर तीन बार 1977, 1996 और 1998 में हार चुकी है। 1977 में भारतीय लोक दल के राज नारायण ने इंदिरा को हराया था। जबकि,1996 और 1998 में बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी।
मुकाबला
कांग्रेस-सोनिया गांधी
भाजपा- दिनेश प्रताप सिंह
गठबंधन- कोई प्रत्याशी नहीं
मतदान- 5 मई
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.