scriptसोनिया गाँधी ने पांचवी बार रायबरेली में लहराया परचम,कांग्रेसियों में खुशी की लहर | Sonia Gandhi fluttered in Rae Bareli for fifth time | Patrika News

सोनिया गाँधी ने पांचवी बार रायबरेली में लहराया परचम,कांग्रेसियों में खुशी की लहर

locationरायबरेलीPublished: May 24, 2019 09:48:11 am

Submitted by:

Madhav Singh

सोनिया गाँधी ने पांचवी बार रायबरेली में लहराया परचम,कांग्रेस के लोंगो में खुशी की लहर

सोनिया गाँधी ने पांचवी बार

सोनिया गाँधी ने पांचवी बार रायबरेली में लहराया परचम,कांग्रेसियों में ख़ुशी की लहर

रायबरेली . कांग्रेस का गढ कह जाने वाली रायबरेली में पांचवी बार 167099 से अपनी जीत दर्ज कराई है। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 367567 मत मिले। जिले की मतगणना की शुरुवात सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। जिले की कई ऐसी विधानसभाओं थी जिसमें अलग-अलग पार्टियों के प्रत्यासियों कुछ अलग रुझानों को देखकर आश्चर्यचकित दिखे थे। कांग्रेस ने भले ही जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों में जीत दर्ज कराई हो लेकिन सरेनी, बछरावां व हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्र के शुरूआती दौर में कुछ अलग देखने को मिला था। अंत में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गांधी ने 534666 मत पाकर भाजपा को करारी शिकस्त दे दी। वहीं कई ईवीएम मशीन अंत तक नहीं खुल पाई। जिसके बाद वीवी पैट की पर्चियों से मतगणना की गई।
सोनिया गाँधी ने पांचवी बार रायबरेली में लहराया परचम,कांग्रेस के लोंगो में खुशी की लहर

गोराबाजार स्थित आईटीआई कालेज में मतगणना का काम शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से करीब आधे घंटे बाद शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती शुरू हुई। देर होते देख प्रशासन ने ईवीएम मशीन की भी गिनती शुरू करा दी। शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त ने कांग्रेस के समर्थकों के चेहरे पर पसीना ला दिया। खास तौर पर सरेनी ने दस चक्र तक कांग्रेस को आगे बढ़ने नहीं दिया। सोनिया गांधी की प्रतिनिधि केएल शर्मा को जिलाधिकारी नेहा शर्मा सोनिया गांधी की जीत का प्रमाण पत्र दिया गया । केएल शर्मा ने जिले की जनता का सोनिया गांधी की तरफ से धन्यवाद अदा किया।
जिले में विधानसभावार वोटो की गिनती का रुझान इस प्रकार रहा


बछरावां – 72188 101221 1789 2335.

हरचंदपुर- 72161 98383 1708 1990.

सदर- 61637 123049 1583 2010.

सरेनी – 78621 107602 1631 1731.
ऊंचाहार- 76234 103435 2236 2144.

पोस्टल बैलेट- 1901 1231 10 27

ट्रेंडिंग वीडियो