रायबरेली

देश के प्रधानमन्त्री किसानो को इस तकनीक से कृषि करने से किसानों को होगा इनकम में डबल का फायदा

देश के प्रधानमन्त्री किसानो को इस तकनीक से कृषि करने से किसानों को होगा इनकम में डबल का फायदा

रायबरेलीNov 24, 2020 / 10:46 pm

Madhav Singh

देश के प्रधानमन्त्री किसानो को इस तकनीक से कृषि करने से किसानों को होगा इनकम में डबल का फायदा

रायबरेली . देश के प्रधानमंत्री लगातार किसानो को कृषि को नई तकनीक से कृषि से करने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे है साथ ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने भी अपने प्रदेश के किसानों को हर तरह से नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रत्येक जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानो को ट्रेनिंग देने के लिए लगातार बजट दे रहे है और प्रदेश में किसानों को ज्यादा कृषि में फायदा मिल सके इसकी भी कोशिश कर रहे है।

कृषि करने में किसानों को होगा इनकम में डबल का फायदा

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ0 डी. आर सिंह ने आज रायबरेली कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के साथ बैठक करके बेहतर तकनीक के साथ फार्मिंग करने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही रायबरेली जिले में मांग के अनुरूप कैश क्रॉप को उपजाए जाने की सम्भावनाओ के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से बताया। केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों की इनकम को डबल करने के प्रयाश कर रही है ऐसे में कृषि वैज्ञानिक भी सरकार की मंशा के अनुरूप बेहतर तकनीक व बेहतर किस्मो पर काम कर रहे है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. डी आर सिंह ने पत्रिका को बताया

कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र रायबरेली के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहा। पत्रिका से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ डी आर सिंह ने बताया कि कृषि क्षेत्र में रोज नई तकनीको की खोज होती है ऐसे में किसानों को अपडेड रखने के लिए उनको गोष्ठियों व अन्य के माध्यमो का प्रयोग विभाग सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया करता है ताकि किसान नई तकनीक से अधिक उपज का लाभ ले सके जिससे उनकी इनकम बढ़ सके।इसके साथ ही कृषकों ने सरकार के द्वारा किसानों की स्थिति को बेहतर करने के प्रयासों की सराहना की ।किसानों ने सरकारी योजनाओं को किसान के हित मे बताते हुए उनका लाभ लेने की बात कही।

Home / Raebareli / देश के प्रधानमन्त्री किसानो को इस तकनीक से कृषि करने से किसानों को होगा इनकम में डबल का फायदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.