scriptरायबरेली में टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले मशाल दल का जगह-जगह हुआ स्वागत | Tokyo Olympic Awareness Relay torch contingent welcomed everywhere in Rae Bareli | Patrika News

रायबरेली में टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले मशाल दल का जगह-जगह हुआ स्वागत

locationरायबरेलीPublished: Jul 29, 2021 10:18:34 am

Submitted by:

Madhav Singh

रायबरेली में टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले मशाल दल का जगह-जगह हुआ स्वागत

रायबरेली में टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले मशाल दल का जगह-जगह हुआ स्वागत

रायबरेली में टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले मशाल दल का जगह-जगह हुआ स्वागत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. लालगंज में टोक्यो ओलम्पिक जागरुकता रिले मशाल दल रायबरेली पहुंचा जिले के लालगंज पहुंचने पर मार्शल आर्ट तथा बाक्सिंग के खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने गांधी चौराहे तथा मार्डन कोच फैक्ट्री में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ खिलाड़ियों ने अपने हाथों में मशाल लेकर कई किमी दौड़ लगाते हुए टोक्यो ओलम्पिक में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले मशाल दल का हुआ स्वागत

कानपुर से चलकर फतेहपुर के रास्ते लालगंज में ओलम्पिक मशाल के पहुंचने पर ताइक्वांडो तथा बॉक्सिंग संघ के बैनर तले एसोसिएशन के सचिव अताउररहमान, संतलाल,कोच रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित डिम्पी तिवारी के नेतत्व में खिलाड़ियों ने गांधी चौराहे तथा माडर्न कोच फैक्ट्री में जोरदार स्वागत किया और भारत माता की जय वंदे मातरम के गगन भेदी नारों के साथ भारतीय खिलाडियों में उत्साह भरा।जागरुकता रिले में डलमऊ मार्शल आर्ट क्लब, आर्यन मार्शल आर्ट क्लब, लालगंज मार्शल आर्ट क्लब, एम सी एफ मार्शल आर्ट क्लब, रायबरेली मार्शल आर्ट क्लब, बृजेश मार्शल आर्ट क्लब के कोच व खिलाड़ियों ने सहभगिता किया।
मसाल दल का इन खेल संगठनों ने किया स्वागत

खेल जगत फाउंडेशन उ.प्र., खेल विभाग उ. प्र., ओलम्पिक संघ उ.प्र., स्पेशल ओलम्पिक संघ उ. प्र., नेहरु युवा केंद्र संगठन उ. प्र., युवा कल्याण विभाग उ. प्र., के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु टोक्यो ओलम्पिक जागरुक रिले उ.प्र., का आयोजन किया जा रहा है! जिसमें ओलम्पिक मशाल के जरिए 51 जिलो की 3625 किलोमीटर कि यात्रा करते हुए टोक्यो ओलम्पिक में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के साथ लोगों को जानकारी दी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो