scriptकेन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 11 करोड़ 28 लाख से अधिक की लागत से नव निर्मित 6 पंचायत भवनों का किया लोकार्पण | Union Minister Smriti Irani inaugurated 6 new Panchayat | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 11 करोड़ 28 लाख से अधिक की लागत से नव निर्मित 6 पंचायत भवनों का किया लोकार्पण

locationरायबरेलीPublished: Feb 22, 2021 11:22:00 pm

Submitted by:

Madhav Singh

सलोन विधानसभा (Salon Assembly) में 11 करोड़ 28 लाख के अधिक की लागत है नवनिर्मित 6 पंचायत भवनो का लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेद भाव के समाज के सभी वर्गो का सबका साथ, सबका विश्वास व सबका विकास

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 11 करोड़ 28 लाख से अधिक की लागत से नव निर्मित 6 पंचायत भवनों का किया लोकार्पण

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 11 करोड़ 28 लाख से अधिक की लागत से नव निर्मित 6 पंचायत भवनों का किया लोकार्पण

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. सलोन विधानसभा में आज अमेठी (Amethi) की सांसद व भारत सरकार की महिला एवं वस्त्र मंत्रालय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने गोपालपुर सलोन में 11 करोड़ 28 लाख से अधिक की लागत से नवनिर्मित 6 पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री ने वर्तमान सरकार के विषय में बताया कि यूपी की योगी सरकार और केन्द्र सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो का विकास कर रही है।
यह भी पढ़ें

गाँव,गरीब एवं किसान के कल्याण और हर भारतीय के विकास के सपने को समर्पित है यह आम बजटः उप

11 करोड़ 28 लाख से अधिक की लागत से नव निर्मित 6 पंचायत भवनों का किया लोकार्पण

सलोन विधान सभा में 11 करोड़ 28 लाख के अधिक की लागत है नवनिर्मित 6 पंचायत भवनो का लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेद भाव के समाज के सभी वर्गो का सबका साथ, सबका विश्वास व सबका विकास के मूल मंत्र पर सर्वांर्गीण विकास कर रही है। देश व प्रदेश का चैमुखी विकास हो रहा है। केन्द्र व प्रदेश के बजट में सभी वर्गों के विकास और उत्थान का ख्याल रखा गया है। यह एक ऐतिहासिक बजट है। इससे देश व सभी प्रदेशो का विकास होगा। अमेठी में 300 पंचायत भवन वर्तमान सरकार में बने है तथा बिजली आदि भी सभी ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचाई गयी है। सलोन के 71 हजार किसानो के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत उनके खातो में धनरशि प्रेषित की गयी है। उज्जवला योजना गोल्डन कार्ड आदि योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।केन्द्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनपद में धान खरीद के साथ ही अन्य योजनाओं में भी लक्ष्य से अधिक से प्रगति हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो