scriptरायफल से फायरिंग करने वाली महिला नेता ने दिखाया जलवा | Viral Video- Female leader who fired with rifle showed the fire | Patrika News

रायफल से फायरिंग करने वाली महिला नेता ने दिखाया जलवा

locationरायबरेलीPublished: Nov 12, 2021 09:11:34 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में राइफल से फायरिंग करने वाली महिला नेता का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये महिला राजा भैया की पार्टी से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

presentation1.jpg

Women Leader during firing

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली. लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग करते एक नेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। यह वीडियो दीपावली की रात का बताया जा रहा है और फायरिंग कर रही महिला राष्ट्रीय जनसत्ता दल रायबरेली की प्रधान महासचिव है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।
नगर कोतवाली के इंदिरा नगर निवासी रेनू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जो कि दीपावली की रात का बताया जा रहा है। महिला का पति संदीप सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और इस समय रेल कोच में नौकरी करता है। फायरिंग कर रही महिला राष्ट्रीय जनसत्ता दल की प्रधान महासचिव है, जिस रायफल से फायरिंग हो रही है वह महिला के पति की है। उसका लाइसेंसी भी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस मामले में कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया की वायरल वीडियो दीपावली की रात में बनाया गया था। मामला इंदिरा नगर से जुड़ा हुआ है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही राइफल को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो