scriptVideo: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव खेत में फेंका, रेप की आशंका | Women went toilet found dead in field Raebareli news | Patrika News

Video: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शव खेत में फेंका, रेप की आशंका

locationरायबरेलीPublished: Jan 24, 2018 12:43:31 pm

Submitted by:

Dhirendra Singh

महिला के शरीर के कपड़े फटे हुये थे और उसके सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे।

Women Murder

Women Murder

रायबरेली. हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में बीती रात एक महिला की हत्या कर दी गई। सुबह गांव के लोग शौच के लिये गये तो उसका शव अर्धनग्न हालत में घर से करीब 500 मीटर दूर बाग में पड़ा मिला। आशंका है कि महिला की दुराचार के बाद गला रेत कर हत्या की गई होगी। महिला के शरीर के कपड़े फटे हुये थे और उसके सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे। उधर सुबह वारदात की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी ने फोरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत जुटाए। हालांकि अब तक की पड़ताल में मर्डर की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने महिला के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शौच के लिए गई महिला की सुबह मिली लाश

कठवारा गांव निवासी रमेश दोना पत्तल बनाकर परिवार की जीविका चलाता है। रमेश के मुताबिक उसका बेटा रिंकू अहमदाबाद में रहता है। रात करीब दस बजे बेटे का फोन आया था। उसकी पत्नी निर्मला देवी 42 वर्षी ने बेटे से बात करने के बाद अन्य परिवारीजनों के साथ सो गयी थी। उधर मंगलवार सुबह निर्मला अपनी चारपाई पर नहीं मिली। परिवारजनों ने खोजबीन शुरु की। इसी बीच ग्रामीणों ने निर्मला का शव बाग में शव पड़ा होने की सूचना दी। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों का मजमा लग गया। एसओ बृजमोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि महिला का गला किसी धारधार हथियार से रेता गया है। वहीं कुछ देर बाद एसपी शिवहरि मीणा, सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारजनों से पूछताछ की। फारेसिंक यूनिट ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। सीओ ने बताया कि निर्मला के ससुर हनुमान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई हैं। मामले की जांच हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो