scriptशर्मनाक: युवक को देख 55 साल के सीनियर की बिगड़ी नियत,6 वर्षों तक बनाया अप्राकृतिक संबंध | 55-year-old man unnatural relationship with young man exposed in CG | Patrika News

शर्मनाक: युवक को देख 55 साल के सीनियर की बिगड़ी नियत,6 वर्षों तक बनाया अप्राकृतिक संबंध

locationरायगढ़Published: Mar 14, 2020 06:56:55 pm

Submitted by:

CG Desk

आरोपी नेे शराब पिलाकर युवक के साथ किया घिनौना काम और उसका बना लिया था वीडियो, ब्लैकमेल कर 6 वर्षों तक वृद्ध बना रहा था अप्राकृतिक संबंध और लुटे ढाई लाख रुपए।

शर्मनाक: युवक को देख 55 साल के सीनियर की बिगड़ी नियत,6 वर्षों तक बनाया अप्राकृतिक संबंध

शर्मनाक: युवक को देख 55 साल के सीनियर की बिगड़ी नियत,6 वर्षों तक बनाया अप्राकृतिक संबंध

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक 55 साल का वृद्ध 30 साल के युवक को शराब पिला कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और उसका वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के दम पर आरोपी पीड़ित को ब्लैकमेल कर करीब छह वर्षों से लगातार उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता रहा। जब पीड़ित के सब्र का बांध टूटा तो उसने घटना की रिपोर्ट थाने में की। जिस पर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377, 384 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब छह साल पूर्व पीड़ित जब अंगुल के एक कंपनी में कार्यरत था तब उसकी मुलाकात आरोपी जवाहर दास पिता शोभादास (55) निवासी पतरापाली कोतरारोड़ से हुई थी। आरोपी भी उसी कंपनी में कार्यरत था। इसके बाद आरोपी एक दिन पीड़ित को शराब पिला कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्या किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ अनाचार करता रहा। तब पीड़ित उससे तंग आकर अपना रायगढ़ ट्रांसफर करा लिया।
इसके बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई। आरोपी जब भी अपने घर आता तो पीड़ित को ब्लैकमेल कर उसे उच्चभिट्टी क्रिकेेट मैदान में ले जाकर उससे संबंध बनाता था। इतना ही नहीं आरोपी पीड़ित के भोलेपन का फायदा उठाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे ढाई लाख रुपए भी ले लिया। फिर भी वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। अंतिम बार 26 जनवरी 2020 को भी आरोपी प्रार्थी के साथ दबावपूर्ण संबंध बनाया। उसके द्वारा विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट भी किया।

पत्नी ने दिलाया न्याय का विश्वास
आरोपी दिन-ब-दिन प्रार्थी को ब्लैकमेल कर शारीरिक तथा मानसिक रूप से यातनाएं दे रहा था। वहीं अंतिम बार आरोपी द्वारा मारपीट करने की घटना ने प्रार्थी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। जिससे वह उदास और परेशान रहने लगा। उसे कुछ नहीं सूझ रहा था कि आखिर कैसे उसे आरोपी से छुटकारा मिले। वहीं पत्नी द्वारा बार-बार परेशान रहने का कारण पूछने से उसने उसे घटना की जानकारी दी। जिसे सुन कर उसकी पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी मदद करेगी। इसके बाद घटना की शिकायत थाने में की गई।

हाल ही में हुई थी घटना
कुछ माह पहले ही कोतरारोड थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला आया था। जहां जिंदल में काम करने वाले एक ठेकेदार ने उसी के अंडर में कार्यरत लेबर को मजबूर कर उसे अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए दबाव बनाता था। जिससे तंग आकर लेबर ने उसकी हत्या कर दी थी। वहीं उसके शव को कई टूकड़ों में काट कर अलग-अलग स्थान में फेंक दिया था। इस मामले से पूरा जिला दहल गया था।

Click & Read More Chhattisgarh News.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो