script69 thousand farmers sold 41 lakh quintal paddy | ६९ हजार किानो ंने बेेचा ४१ लाख क्विंटल धान | Patrika News

६९ हजार किानो ंने बेेचा ४१ लाख क्विंटल धान

locationरायगढ़Published: Jan 31, 2023 07:40:52 pm

अंतिम दिन देर शाम तक चलती रही खरीदी

६९ हजार किानो ंने बेेचा ४१ लाख क्विंटल धान
अंतिम दिन देर शाम तक चलती रही खरीदी
रायगढ़। जिले के उपार्जन केंद्रों में इस बार खरीदी के एक दिन पूर्व तक ६९ हजार किसानों ने करीब ४१ लाख क्विंटल धान विक्रय किया है। अंतिम दिन भी लगभग सभी केंद्रों में काफी मात्रा में टोकन कटा रहा जिसके कारण देर शाम तक केंद्रों में खरीदी चलती रही।
इस बार समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए शासन ने ३१ जनवरी की तिथि नियत की थी। जिसके लिए जिले में धान विक्रय करने के लिए ७६ हजार८१३ किसानो ंने १ लाख २१ हजार ८२५ हेक्टेयर का पंजीयन कराया था। खरीदी समाप्त होने के एक दिन पूर्व की तैयार आकड़ों के अनुसार जिले में इस बार ६९ हजार २७६ किसानों ने करीब १ लाख १४ हजार ३३ हेक्टेयर में ४१ लाख २३ हजार २० क्विंटल धान विक्रय किया है। विभाग के अधिकारियों की माने तो अंतिम दिन मंगलवार के लिए लगभग सभी केंद्रों में धान विक्रय करने के लिए टोकन कटा हुआ था, जिसके कारण अंतिम दिन देर शाम तक केंद्रों में खरीदी चलती रही। खरीदी जारी होने के कारण आकड़ा स्पष्ट रूप से नहीं आ पाया था। फिर भी विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम दिन करीब ८ सौ से १ हजार किसानों ने करीब ५० हजार क्विंटल धान विक्रय किया होगा। इस हिसाब से देखा जाए तो जिले में करीब ७० हजार किसान इस सीजन में करीब ४२ लाख क्विंअल धान विक्रय किए हैं।
३७ लाख क्विंटल का हुआ उठाव
उक्त खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग का कार्य भी सांथ ही साथ चल रहा है। जिले में अंतिम दिन तक की स्थिति में करीब ३७ लाख ७६६६० क्विंटल धान का उठाव होना बताया जा रहा है। इस हिसाब से इस सीजन में एक भी केंद्र में बफर की स्थिति निर्मित नहीं हुई।
खरीदी के बाद सामने आएगी गड़बड़ी
जिला प्रशासन ने धान खरीदी के दौरान समितियों में अप्रत्याशित रकबा वृद्धि को लेकर सत्यापन नहीं किया। कलेक्टर के निर्देश बाद भी जांच नहीं की गई। खरीदी समाप्त होने के बाद ऐसे रकबे में हुई गड़बड़ी सामने आ सकती है।
वर्सन
अंतिम दिन की जानकारी अपलोड नहीं हो पाई है, एक दिन पूर्व तक की स्थिति में ६९ हजार किसानों से करीब ४१ लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
प्रवीण पैंकरा, डीएमओ मार्कफेड
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.