scriptपति के साथ सो रही महिला पर आधी रात हुआ एसिड अटैक, हालत गंभीर | Acid attack on 62 year woman sleeping with husband,Unnao case | Patrika News

पति के साथ सो रही महिला पर आधी रात हुआ एसिड अटैक, हालत गंभीर

locationरायगढ़Published: Jan 29, 2020 04:39:49 pm

Submitted by:

CG Desk

महिला की दोनों आंखें, नाक व गला बुरी तरह झुलसा अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस .

पति के साथ सो रही महिला पर आधी रात हुआ एसिड अटैक, हालत गंभीर

पति के साथ सो रही महिला पर आधी रात हुआ एसिड अटैक, हालत गंभीर

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने पति के साथ घर में सो रही वृद्धा के आंख में अज्ञात आरोपी ने एसिड डाल दिया। वहीं वृद्धा द्वारा छटपटाने पर एसिड नाक व गला सहित चेहरे और भी कई हिस्सों में गिरा। इससे वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आहिता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(क) आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता गुरुवारी बाई पति धनीराम साव (62) अपने पति के साथ ग्राम भगोरा में इंदिरा आवास के मकान में रहती है। उसका बेटा उसी गांव में इनके घर से करीब आधा किमी दूर पुराने घर में अपने परिवार के साथ रहता है। 27 जनवरी की रात वृद्धा अपने पति के साथ घर पर सोई थी। तभी देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति चुपके से वृद्धा के घर में प्रवेश किया और सो रही गुरुवारी बाई के आंख में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वृद्धा का आंख जलने लगा और वह शोर मचाकर छटपटाई तो आरोपी घबरा गया। वहीं उसके हाथ में रखा एसिड वृद्धा के नाक और गला में भी गिर गया। इससे वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। पीडि़ता की शोर सुन कर उसका पति जग गया तो रात के अंधेरे में आरोपी घर से भाग निकला। आरोपी को उसके पति ने भागते हुए भी देखा है।

सुबह तक तड़पती रही…
सुबह तब पीडि़ता का बेटा इनके घर गाय का दूध निकालने आया तो देखा कि उसके माता-पिता अभी तक घर में ही हैं। ऐसे में वह कमरा अंदर जाकर देखा तो उसकी मां तड़प रही थी। वहीं उसका लकवाग्रस्त पिता खाट पर सिर पकड़े बैठा था। तभी पीडि़ता के बेटे को घटना की जानकारी हुई और फिर घटना की सूचना पुलिस को देकर वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बीमारी की वजह से नहीं पकड़ पाया

पति के साथ सो रही महिला पर आधी रात हुआ एसिड अटैक, हालत गंभीर
पुलिस की माने तो वृद्धा का पति धनीराम आरोपी को भागते हुए देखा, लेकिन लकवाग्रस्त होने की वजह से वह उसे नहीं पकड़ा पाया। हालांकि पुलिस द्वारा धनीराम से आरोपी के बारे में पूछताछ करने वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है। इधर वृद्धा भी बातचीत कर रही है, लेकिन आरोपी के बारे में वह भी कुछ बता पाने में असमर्थ है। हालांकि पुलिस की टीम लगातार पीडि़ता के गांव जाकर उसके परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

किसी करीबी का हो सकता है काम
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वृद्धा के परिवार के किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पुलिस सूत्रों की माने तो यह काम वृद्धा के परिवार के ही किसी करीबी का हो सकता है। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कुछ क्लू मिला है, लेकिन पुलिस पूरी तरह पुष्ट होने से पहले कुछ भी कहने से कतरा रही है। पुलिस की मानें तो जांच चल रही है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Click & Read More Chhattisgarh News.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो