scriptरात में सो रही महिला के आंखों में एसिड उड़ेल कर फरार हुआ आरोपी, महिला गंभीर | Acid poured into the sleeping woman's eye | Patrika News

रात में सो रही महिला के आंखों में एसिड उड़ेल कर फरार हुआ आरोपी, महिला गंभीर

locationरायगढ़Published: Jan 28, 2020 07:52:14 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Crime News: वृद्धा की दोनों आंखें, नाक व गला बुरी तरह झुलसा, अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रात में सो रही महिला के आंखों में एसिड उड़ेल कर फरार हुआ आरोपी, महिला गंभीर

रात में सो रही महिला के आंखों में एसिड उड़ेल कर फरार हुआ आरोपी, महिला गंभीर

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने पति के साथ घर में सो रही वृद्ध महिला के आंख में किसी ने एसिड उड़ेल दिया। वहीं महिला द्वारा छटपटाने पर एसिड नाक व गला सहित चेहरे व अन्य कई हिस्सों में गिर गया। इससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता गुरुवारी बाई पति धनीराम साव (62) अपने पति के साथ ग्राम भगोरा में इंदिरा आवास के मकान में रहती है। उसका बेटा उसी गांव में इनके घर से करीब आधा किमी दूर पुराने घर में अपने परिवार के साथ रहता है। वहीं भगोरा गांव में वृद्धा घर के आसपास उसके कई रिश्तेदार भी रहते हैं। 27 जनवरी की रात वृद्धा अपने पति के साथ घर पर सोई थी। तभी देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति चुपके से वृद्धा के घर में प्रवेश किया और सो रही गुरुवारी बाई के आंख में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे महिला का आंख जलने लगा, वहीं शोर मचाकर छटपटाई तो आरोपी घबरा गया। उसके हाथ में रखा एसिड वृद्धा के नाक और गला में भी गिर गया। इससे वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। पीडि़ता की शोर सुन कर उसका पति जाग गया तो रात के अंधेरे में आरोपी घर से भाग निकला।
यह भी पढ़ें
स्कूल में घुस कर छात्रा से छेडख़ानी, विरोध करने पर युवक ने की पिटाई, मामला दर्ज

सुबह तक तड़पती रही वृद्धा
सुबह जब उसका बेटा माता-पिता के घर गाय का दूध निकालने आया तो देखा कि उसके माता-पिता अभी तक घर में ही हैं। ऐसे में वह कमरा अंदर जाकर देखा, मां तड़प रही थी। वहीं उसका लकवाग्रस्त पिता खाट पर सिर पकड़े बैठा था। तभी पीडि़ता के बेटे को घटना की जानकारी हुई और फिर घटना की सूचना पुलिस को देकर वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की मानें तो वृद्धा का पति धनीराम आरोपी को भागते हुए देखा, लेकिन लकवाग्रस्त होने की वजह से वह उसे दौड़ा नहीं पाया। हालांकि पुलिस द्वारा धनीराम से आरोपी के बारे में पूछताछ करने पर वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है। इधर वृद्धा भी बातचीत कर रही है, लेकिन आरोपी के बारे में वह भी कुछ बता पाने में असमर्थ है। हालांकि पुलिस की टीम लगातार पीडि़ता के गांव जाकर उसके परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो