scriptवेतन नहीं बढऩे से नाराज कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया बंद, नियमित कर्मचारियों से लिया गया काम | Angry employees stopped cleaning work due to no increase in salary | Patrika News

वेतन नहीं बढऩे से नाराज कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया बंद, नियमित कर्मचारियों से लिया गया काम

locationरायगढ़Published: Dec 06, 2019 08:06:18 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Employee Corner: वेतन नहीं बढऩे से नाराज प्लेसमेंट के 300 सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद करते हुए हड़ताल शुरू कर दिया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई।

वेतन नहीं बढऩे से नाराज कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया बंद, नियमित कर्मचारियों से लिया गया काम

वेतन नहीं बढऩे से नाराज कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया बंद, नियमित कर्मचारियों से लिया गया काम

रायगढ़. शहर की सफाई व्यवस्था (Cleaning system) प्लेसमेंट एजेंसी के सफाई कर्मचारियों से कराई जाती है। शहर के 48 वार्डों में सफाई के लिए 300 प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मौजूदा समय में जब शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा तो 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की स्वीकृति ली गई थी। इस 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी भी प्लेसमेंट एजेंसी के हैं।
बताया जा रहा है कि प्लेसमेंट एजेंसी संचालक से सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी संचालक सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ा रहा है। लंबे समय तक मांग पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से काम बंद कर दिया। प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों के द्वारा अचानक किए गए इस कार्य से नगर निगम के अधिकारी सकते में आ गए। वहीं इस बात की खबर लगते ही नगर निगम उपायुक्त ने अन्य अधिकारी प्रदर्शन कर रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों के पास पहुंचे और उन्हें समझाइश दी।
यह भी पढ़ें
एसईसीएल के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, मशीन के सामने खड़े होकर कार्य कराया बंद, की नारेबाजी

समझाइश के बाद भी जब कर्मचारी नहीं मानें तो नगर निगम की ओर से नियमित 62 सफाई कर्मचारियों से शहर की सफाई कराई गई। हालांकि यह काफी कम कर्मचारी हैं। कई क्षेत्रों में नहीं हुई सफाई प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा काम बंद कर देने से सफाई का कार्य काफी प्रभावित हुआ। शहर के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। कई जगह की स्थिति ऐसी रही जहां सुबह से जो कचरा पड़ा था वो शाम तक पड़ा रहा।
-प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल से सफाई कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि उनके प्रदर्शन के बाद निगम अपने स्तर से उन्हें समझाइश दे रही है। वहीं वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नियमित कर्मचारियों से भी काम लिया जा रहा है। पंकज मित्तल, उपायुक्त, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो