रायगढ़

एफआईआर के साथ नहीं हुई कार्रवाई तो शहर की आवश्यक सेवाएं होंगी ठप, निगम कर्मचारी संघ ने ये भी कहा…

शहर के कच्ची खोली में नाली निर्माण के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ किए गए मारपीट का मामला तुल पकड़ लिया है।

रायगढ़Mar 16, 2019 / 01:21 pm

Vasudev Yadav

एफआईआर के साथ नहीं हुई कार्रवाई तो शहर की आवश्यक सेवाएं होंगी ठप, निगम कर्मचारी संघ ने ये भी कहा…

रायगढ़. नगर निगम के महिला कर्मचारी से अभ्रद व्यवहार और एक कर्मचारी के सिर फोडऩे के मामले को चक्रधर नगर पुलिस हलके में ले रही है। यही वजह है कि घटना को २४ घंटा बीतने के बाद भी पुलिस अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी है। इस बात से नगर निगम कर्मचारी संघ काफी नाराज है। वहीं यह स्पष्ट कहा है कि यदि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती तो शहर की आवश्यक सेवाएं ठप करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर के कच्ची खोली में नाली निर्माण के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ किए गए मारपीट का मामला तुल पकड़ लिया है। नगर निगम कर्मचारी संघ इस बात को लेकर काफी नाराज है कि निगम का एक कर्मचारी घायल होकर अस्पताल में भर्ती है और एक महिला कर्मचारी से अभ्रद व्यवहार किया गया। इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं कर सकी है। ऐसे मेें यह कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले को हल्के में ले रही है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ नाराज भी है।
यह भी पढ़ें
Video Gallery : इस वजह से शहर के बायपास मार्ग पर लग गई भारी वाहनों की कतार

कर्मचारी संघ का कहना है कि यदि पुलिस जल्द ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो शहर की आवश्यक सेवाओं को ठप करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी संघ का यह भी कहना है कि घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों के साथ पीडि़त महिला कर्मचारी चक्रधर नगर थाना पहुंची थी और आवेदन भी दिया, ताकि एफआईआर दर्ज किया जा सके, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी बयान लेने की बात कह रही है। इसके बाद एफआईआर दर्ज होगा।

-घटना के बाद पुलिस को आवेदन दिया जा चुका है। इसमें अब तक अपराध दर्ज नहीं हो सका। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो शहर की आवश्यक सेवाओं को बंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
अनिल बाजपेई, अध्यक्ष, नगर निगम कर्मचारी संघ

-इस मामले में दोनों पक्षों का आवेदन आया है। दोनों पक्षों का बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
युवराज तिवारी, टीआई, चक्रधर नगर थाना

Home / Raigarh / एफआईआर के साथ नहीं हुई कार्रवाई तो शहर की आवश्यक सेवाएं होंगी ठप, निगम कर्मचारी संघ ने ये भी कहा…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.